रूस में वृद्ध आश्रय गृह में आग लगने से 11 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 15, 2020 18:55 IST2020-12-15T18:55:58+5:302020-12-15T18:55:58+5:30

11 dead in fire in old shelter home in Russia | रूस में वृद्ध आश्रय गृह में आग लगने से 11 लोगों की मौत

रूस में वृद्ध आश्रय गृह में आग लगने से 11 लोगों की मौत

मॉस्को, 15 दिसंबर (एपी) रूस के दक्षिणी उराल्स में एक वृद्ध आश्रय गृह में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बशकिरिया क्षेत्र के एक गाँव में एक निजी वृद्ध आश्रय गृह की एक मंजिला इमारत में सुबह आग लग गई। इमारत में कुल 16 लोग थे।

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि आग किस वजह से लगी।

आपातकालीन अधिकारियों ने कहा कि घटना में सात पुरुषों और चार महिलाओं की मौत हो गई।

रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना की एक आपराधिक जांच शुरू की गई है और आश्रय गृह के प्रमुख को हिरासत में लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 11 dead in fire in old shelter home in Russia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे