लाइव न्यूज़ :

मुफ्त मकान पाने की चाह, 11 चीनी रिश्तेदारों ने एक महीने के भीतर 23 बार शादी की, एक-दूसरे को तलाक दिया

By भाषा | Updated: September 25, 2019 19:27 IST

सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने मंगलवार को बताया कि जालसाजी की शुरुआत तब हुई जब पान नामक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी शी से फिर शादी रचा ली । उन्होंने छह मार्च को फिर विवाह करने का फैसला किया क्योंकि शी स्थानीय गांव की निवासी थी और मुफ्त मकान के लिए वहां के कागजात की जरूरत थी।

Open in App
ठळक मुद्देछह दिन बाद दोनों ने एक दूसरे को तलाक दिया और शी को मकान की अनुमति मिल गयी।कुछ दिन बाद 15 दिन के भीतर उन्होंने अपने दो रिश्तेदार से शादी की और तलाक दे दिया।

सरकार की एक योजना के तहत मुफ्त मकान पाने के लिए 11 चीनी रिश्तेदारों ने एक महीने के भीतर 23 बार शादी की एक दूसरे को तलाक दिया।

पूर्वी जेझियांग प्रांत में विकास परियोजना के तहत सरकार ढहाए गए मकानों के लिए इलाके में रहने वालों को 40 वर्ग मीटर का मकान देने की एक योजना लायी। इसी योजना में इस चालाक परिवार ने फर्जीवाड़ा किया।

सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने मंगलवार को बताया कि जालसाजी की शुरुआत तब हुई जब पान नामक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी शी से फिर शादी रचा ली । उन्होंने छह मार्च को फिर विवाह करने का फैसला किया क्योंकि शी स्थानीय गांव की निवासी थी और मुफ्त मकान के लिए वहां के कागजात की जरूरत थी।

छह दिन बाद दोनों ने एक दूसरे को तलाक दिया और शी को मकान की अनुमति मिल गयी। बार-बार यही तरकीब अपनायी गयी। कुछ दिन बाद 15 दिन के भीतर उन्होंने अपने दो रिश्तेदार से शादी की और तलाक दे दिया।

इस तरह चचेरे भाइयों, भाइयों और बहनों को मिलाकर कुल 23 बार शादी की गयी और एक दूसरे को तलाक दिया गया। संदेह होने के बाद पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ जांच शुरू की। हालांकि संदिग्धों ने अपनी इस कार्रवाई पर खेद जताया था।

टॅग्स :चीनतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा