लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में नदी के सफाई अभियान पर गए 11 बच्चे डूबे, 10 को बचाया गया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 11:16 IST

Open in App

जकार्ता, 16 अक्टूबर (एपी) इंडोनेशिया के पश्चिम जावा प्रांत में नदी की सफाई अभियान पर गए एक स्कूल के 11 छात्र डूब गए और 10 अन्य को बचा लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक इस्लामिक जूनियर हाई स्कूल के 150 छात्र शुक्रवार को सिलियूर नदी के तट पर सफाई अभियान में हिस्सा ले रहे थे, तभी इनमें 21 छात्र फिसलकर नदी में गिर गए।

बांडुंग तलाश एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख डेडेन रिडवानस्याह ने बताया, ‘‘मौसम ठीक था और अचानक बाढ़ की कोई आशंका नहीं थी। जो बच्चे डूबे, उन्होंने एक दूसरे का हाथ पकड़ा था। उनमें से एक बच्चे का पैर फिसल गया जिससे अन्य भी नदी में फिसल गए।’’

पास के निवासियों एवं बचाव दल ने 10 छात्रों को बचा लिया जिन्हें निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव दल ने छात्रों को बचाने के लिए बड़ी नौकाओं का इस्तेमाल किया और शुक्रवार रात को अभियान खत्म होने तक नदी में डूबे सभी छात्रों का पता लगा लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें