लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में कोविड-19 से 109 लोगों की मौत, ओमीक्रोन स्वरूप के हावी होने की आशंका

By भाषा | Updated: December 23, 2021 12:54 IST

Open in App

सियोल, 23 दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 109 लोगों की मौत हो गई और संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अधिकारियों ने आगाह किया है कि अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन स्वरूप जल्द ही सभी स्वरूप को पीछे छोड़कर हावी हो जाएगा।

कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 109 लोगों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 5015 हो गई है। गंभीर रूप से बीमार मरीजों की संख्या भी 1083 हो गई है। एजेंसी ने कहा कि संक्रमण के 6916 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 5,89,978 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि देश में ओमीक्रोन के 12 और मामलों की पुष्टि होने के साथ वायरस के नए स्वरूप के अब तक कुल 246 मामले सामने आ चुके हैं। दक्षिण कोरिया में वर्तमान में संक्रमण के जितने मामले आए हैं उनके लिए डेल्टा स्वरूप जिम्मेदार है लेकिन आगामी दिनों में नए स्वरूप के हावी होने की आशंका है।

वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ली सांग वोन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि अनुमान है कि एक या दो महीने में ओमीक्रोन स्वरूप हावी हो जाएगा। दक्षिण कोरिया में गाचोन यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर जेहुन जंग ने कहा है कि ओमीक्रोन के कारण देश में फरवरी या मार्च में सबसे ज्यादा मामले आ सकते हैं।

संक्रमण के नए मामलों और मौतों के कारण दक्षिण कोरिया ने शनिवार को कुछ नयी पाबंदी लागू की। किसी स्थान पर चार से ज्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी के साथ रेस्तरां, कैफे में नौ बजे रात से कर्फ्यू लगाने की भी घोषणा की गई।

स्वास्थ्य मंत्री क्वोन देओक-चिओल ने बुधवार को कहा कि दक्षिण कोरिया ‘‘एक महत्वपूर्ण मोड़’’ पर है क्योंकि इसकी चिकित्सा प्रणाली पर बोझ बढ़ता जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला