लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटेन में 108 साल की महिला की मौत, कोविड-19 से जान गंवाने वाली सबसे उम्रदराज

By भाषा | Updated: March 29, 2020 15:26 IST

हिल्डा चर्चिल में मंगलवार को विषाणु के हल्के लक्षण देखे गए थे। वह पांच अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाने वाली थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपांच अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाने वाली थीं जन्मदिन।ब्रिटेन में इस वैश्विक महामारी से अब तक 1,000 से अधिक लोगों की मौत।

दो विश्व युद्धों और 1918 में फैली स्पैनिश फ्लू महामारी से बच निकलने वाली 108 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से नहीं बच पायीं। कोरोना वायरस की चपेट में आने वाली यह ब्रिटेन की सबसे उम्रदराज महिला हैं। इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित पाए जाने के कुछ घंटों के भीतर उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए आंखें मूंद ली।

‘द सन’ की खबर के मुताबिक, हिल्डा चर्चिल में मंगलवार को विषाणु के हल्के लक्षण देखे गए थे। वह पांच अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाने वाली थीं। अखबार ने बताया कि उनकी कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के 24 घंटे से भी कम समय के भीतर साल्फोर्ड शहर में अपने घर में शनिवार को मौत हो गई।

माना जा रहा है कि वह कोरोना वायरस से मरने वाली ब्रिटने की सबसे उम्रदराज शख्स हैं। ब्रिटेन में इस वैश्विक महामारी से अब तक 1,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 17,000 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

उनके पोते एंथनी चर्चिल ने बताया, ‘‘सबसे खराब बात यह है कि हम जरूरत के समय वहां उनके साथ भी नहीं रह सके जबकि वह हमेशा हमारे साथ रहीं। यह हमारे लिए दुख की बात है। कुछ हफ्ते में उनका जन्मदिन आने वाला था और हम बहुत उत्साहित थे।’’

एंथनी ने बताया कि हिल्डा बचपन में स्पैनिश फ्लू से बचने के बाद दर्जी का काम ढूंढने के लिए मंदी के दौरान साल्फोर्ड आ गई थीं। दुनियाभर में 1918 में फैली इस महामारी में हिल्डा की 12 महीने की बहन की मौत हो गई थी। उस समय इस महामारी से पांच करोड़ लोगों की मौत हुई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला