लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में कोविड-19 से 108 रोगियों की मौत, लॉकडाउन लगाने पर हो रहा है विचार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:28 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, 25 जून बांग्लादेश में 14 दिनों के लिए कठोर राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है। देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 108 रोगियों की मौत हो गई जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में हुई मृतकों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस का घातक डेल्टा स्वरूप ढाका में फैल गया है जिससे देश की राजधानी में स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से हुई मौतों की संख्या 13,976 पर पहुंच गई है जबकि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 5,869 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 8,78,804 हो गई है। देश में इस वर्ष 19 अप्रैल को इस महामारी से सबसे अधिक 112 लोगों की मौत हुई थी।

लोक प्रशासन मंत्रालय ने कहा है कि उन्होंने कोविड-19 पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति (एनटीएसी) की राय के अनुरूप दो सप्ताह के राष्ट्रव्यापी बंद को लागू करने संबंधी सरकार के फैसले का इंतजार किया। इस बयान के कुछ घंटे बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की रिपोर्ट सामने आई है। लोक प्रशासन के राज्य मंत्री फरहाद हुसैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम किसी भी समय लॉकडाउन करने के लिए तैयार है..यह पिछले साल की तुलना में कठोर होगा।’’

एनएटीसी ने कहा कि उन्होंने ‘‘सख्त देशव्यापी लॉकडाउन’’ की सिफारिश की है क्योंकि उनके विशेषज्ञ आश्वस्त थे कि देशव्यापी लॉकडाउन के बिना बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप ढाका में फैल गया है, यहां स्वास्थ्य सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है। भारत की सीमा से लगे उत्तरी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में भी डेल्टा प्रकार के मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने पिछले हफ्ते सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए राजधानी को देश के बाकी हिस्सों को अलग करने के प्रयास में ढाका के आसपास के सात केंद्रीय जिलों में लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात