107 वर्षीय जापानी जुड़वां बहनें दुनिया के सबसे बुजुर्ग के रूप में प्रमाणित

By भाषा | Updated: September 20, 2021 21:03 IST2021-09-20T21:03:58+5:302021-09-20T21:03:58+5:30

107-year-old Japanese twin sisters certified as world's oldest | 107 वर्षीय जापानी जुड़वां बहनें दुनिया के सबसे बुजुर्ग के रूप में प्रमाणित

107 वर्षीय जापानी जुड़वां बहनें दुनिया के सबसे बुजुर्ग के रूप में प्रमाणित

टोक्यो, 20 सितंबर (एपी) दो जापानी बहनों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित जुड़वां के रूप में प्रमाणित किया गया है, जिनकी उम्र 107 साल और 330 दिन है। संगठन ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घोषणा वृद्ध दिवस के अवसर हुई। इस दिन जापान में राष्ट्रीय अवकाश होता है।

बहनों उमेनो सुमियामा और कौमे कोडमा का जन्म पश्चिमी जापान में शोदोशिमा द्वीप पर 5 नवंबर, 1913 को हुआ था। दोनों 11 भाई-बहनों में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि एक सितंबर को बहनों ने प्रसिद्ध जापानी जुड़वां बहनों किन नारिता और गिन कानी द्वारा बना गए 107 साल और 175 दिनों के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

स्वास्थ्य और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, जापान में 12.5 करोड़ की आबादी का लगभग 29 प्रतिशत 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र का है। उनमें से लगभग 86,510 सौ साल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 107-year-old Japanese twin sisters certified as world's oldest

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे