लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 10 करोड़ लोग कर चुके हैं मतदान, छह करोड़ के मंगलवार को मतदान करने की संभावना

By भाषा | Updated: November 3, 2020 09:08 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, तीन नवम्बर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभी तक सर्वाधिक करीब 10 करोड़ लोग मतदान कर चुके हैं और अन्य छह करोड़ के मंगलवार को चुनाव वाले दिन अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की संभावना है।

फ्लोरिडा विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर माइकल पी. मैकडॉनल्ड के अनुसार 1990 के बाद पहली बार रिकॉर्ड 16 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैकडॉनल्ड ‘यूएस इलेक्शन प्रोजेक्ट’ का नेतृत्व करते हैं, जो चुनाव पूर्व मतदान पर नजर रखता है।

उन्होंने सोमवार को कहा, ‘‘अनुमान है कि करीब 10 करोड़ लोग मंगलवार सुबह तक मतदान कर चुके होंगे।’’

उन्होंने कहा कि मतदान का स्तर 2016 से अधिक रहने की संभावना है। उदाहरण के लिए हवाई, टेक्सास और मोंटाना जैसे राज्यों में पहले ही 2016 के मतदान से अधिक वोटिंग हो चुकी है। वहीं नॉर्थ कैरोलाइना, जॉर्जिया, न्यू मेक्सिको, नेवाडा और टेनेसी में सर्वाधिक पूर्व-मतदान हुआ है, जो कि 2016 में हुए मतदान से करीब 90 प्रतिशत अधिक है।

अमेरिका में तीन नवम्बर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन से है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब