लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के 100 दिन, जुंटा के पास नाम का नियंत्रण

By भाषा | Updated: May 11, 2021 13:16 IST

Open in App

बैंकाक, 11 मई (एपी) फरवरी में सेना द्वारा आंग सांग सू ची की लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को बर्खास्त कर सत्ता अपने हाथ में लेने के बाद से सैन्य शासक देश में ट्रेनों को समय पर नहीं चलवा पाए, क्योंकि रेलकर्मी सैन्य तख्तापलट के विरोध में एकजुट होने वाले शुरुआती लोगों में शामिल थे और वे हड़ताल पर चले गए।

इसी के साथ, स्वास्थ्य कर्मियों ने भी सैन्य शासकों के खिलाफ सविनय अवज्ञा किया और सरकारी अस्पतालों में जाना बंद कर दिया। कई लोक सेवाकों और सरकारी तथा निजी बैंकों के कर्मियों ने भी काम का बहिष्कार किया।

विश्वविद्यालय विरोध का केंद्र बने और हाल के हफ्तों में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर शिक्षा व्यवस्था भी चरमरा गई, क्योंकि शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों ने सरकारी स्कूलों का बहिष्कार कर दिया।

सैन्य तख्तापटल के 100 दिन बाद, म्यांमा के सत्तारूढ़ जनरलों के पास नाम का नियंत्रण है। नियंत्रण होने का भ्रम इसलिए भी है, क्योंकि उन्हें स्वतंत्र मीडिया की आवाज़ बंद करने और बलों को तैनात कर सड़कों को प्रदर्शनकारियों से खाली कराने में आंशिक कामयाबी मिली है।

स्वतंत्र आंकड़ों के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने 750 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मौत के घाट उतार दिया है।

रोम में रह रही पत्रकार थिन लेई विन ने कहा, “ सैन्य शासक चाहते हैं कि लोग समझें कि चीज़े सामान्य हो रही हैं क्योंकि वे उतने लोगों को नहीं मार रहे हैं जितनों को पहले मारा है और सड़कों पर उतने लोग नहीं हैं, जितने पहले थे … जमीन पर लोगों से बात करके हमें पता चल रहा है कि विरोध अभी शांत नहीं हुआ है।”

उन्होंने 2015 में ‘म्यांमा नाउ’ ऑनलाइन समाचार सेवा शुरू कराने में मदद की थी।

उन्होंने कहा कि मुख्य बदलाव यह है कि असंतोष अब उस तरह से नहीं दिख रहा है जैसा प्रदर्शनों के शुरुआती दिनों में दिखता था तब प्रमुख शहरों में मार्च और रैलियों में हजारों लोग जुटते थे, क्योंकि सुरक्षा बलों ने उनपर गोलीबारी की है।

इस बीच अशांत सीमांत क्षेत्रों से सैन्य चुनौतियां बढ़ रही हैं जहां जातीय अल्पसंख्यक समूहों के पास राजनीतिक शक्तियां हैं और गुरिल्ला सेनाएं हैं।

उत्तर में कचिन और पूर्व में करेन समूहों ने आंदोलनों को अपना समर्थन दे दिया है और अपनी लड़ाई तेज़ कर दी है। वहीं सरकारी सेना जबर्दस्त ताकत से जवाब दे रही है और हवाई हमले भी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल