लाइव न्यूज़ :

10 साल की ब्रिटिश सिख लड़की ने नस्ली भेदभाव का मजबूती से किया मुकाबला, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: August 10, 2019 21:09 IST

लंदन में खेल के एक मैदान में ‘‘आतंकवादी’’ कहे जाने के बाद 10 वर्षीय ब्रिटिश सिख लड़की ने सोशल मीडिया पर इस संदेश के साथ पलटवार किया कि समुदाय के बारे में ‘‘नस्ली मुद्दे’’ से निपटने के लिए अधिक जानकारी को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

Open in App

लंदन में खेल के एक मैदान में ‘‘आतंकवादी’’ कहे जाने के बाद 10 वर्षीय ब्रिटिश सिख लड़की ने सोशल मीडिया पर इस संदेश के साथ पलटवार किया कि समुदाय के बारे में ‘‘नस्ली मुद्दे’’ से निपटने के लिए अधिक जानकारी को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

मुंसिमार कौर का वीडियो संदेश उसके पिता ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। बृहस्पतिवार को ‘लाइव’ होने के बाद इसे 47000 ये अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो में पगड़ी पहने हुए लड़की को उक्त घटना के बारे में साहसिक तरीके से बताते हुए देखा जा सकता है।

घटना मंगलवार को इस सप्ताह के शुरू में दक्षिणपूर्व लंदन में प्लमस्टीड खेल के मैदान में हुई। कौर ने अपना अनुभव एक नोटबुक में लिखा है। उसने नोटबुक से अपना अनुभव पढ़ते हुए कहा, ‘‘सोमवार और मंगलवार को एक पार्क में चार लड़कों और एक लड़की की मां ने मेरे साथ बहुत अच्छा व्यवहार नहीं किया।’’

उसने कहा, ‘‘सोमवार को करीब 14 से 17 वर्ष के दो लड़कों और दो लड़कियों से जब मैंने साथ में वह खेल खेलने के लिए कहा जो वे खेल रहे थे तो उन्होंने जोर से कहा कि ‘नहीं तुम नहीं खेल सकती क्योंकि तुम आतंकवादी हो।’’

उसने कहा कि इन शब्दों ने निश्चित तौर पर उसे ठेस पहुंचायी लेकिन वह अपना सिर ऊंचा रखते हुए वहां से चली आयी। उसने बताया कि वह अगले दिन उसी स्थान पर दोबारा पहुंची जब उसने नौ वर्षीय एक लड़की को मित्र बना लिया था।

कौर ने उस लड़की का बचाव किया क्योंकि वह उसकी गलती नहीं थी। उसने कहा, ‘‘एक घंटे के बाद उसकी मां ने उसे बुलाया और कहा कि वह मेरे साथ नहीं खेल सकती क्योंकि मैं परोक्ष रूप से खतरनाक हूं।’’

कौर ने अपने संदेश में कहा, ‘‘इस अनुभव ने मुझे बताया कि कुछ लोगों में जानकारी की कमी है। सिख स्वभाविक रूप से दयालु होते हैं और चाहे जो भी हो हम सभी को प्यार करेंगे।’’

उसने कहा, ‘‘हालांकि मुझे इस बारे में बोलने की जरूरत है क्योंकि सभी इतने मजबूत नहीं होते कि वे ऐसी स्थिति का सहज ही सामना कर लें या उनके पास ऐसे अभिभावक नहीं होते जिनसे वे ऐसे नस्ली घटना के बारे में बात कर सकें।’’ कौर के वीडियो के समर्थन में काफी संदेश आये हैं और लोगों ने उसके साहस की प्रशंसा की।

टॅग्स :ब्रिटेनवायरल वीडियोसिखsikhism
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल