लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए 10 नये केंद्र खोले जाएंगे

By भाषा | Updated: January 17, 2021 16:43 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 17 जनवरी ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर कोविड-19 टीकाकरण करने के लिए 10 नये एवं बड़े केंद्र खोले जाएंगे, जिनमें एक रग्बी मैदान, रेसकोर्स, फूट कोर्ट और कैथड्रल भी शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनएचएस के मुताबिक ये नये केंद्र पहले से संचालित किये जा रहे सात टीकाकरण केंद्रों के अतिरिक्त हैं।

पूरे ब्रिटेन में लोगों को कोविड-19 के टीके की 324,233 और खुराक दी गई है और अबतक कुल 35 लाख से अधिक खुराक दी गई है। ब्रिटेन में टीकाकरण अभियान के इस अहम मुकाम पर पहुंचने की प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सराहना की है और इसे एक शानदार राष्ट्रीय कोशिश बताया।

ब्रिटेन में सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त एनएचएस देश के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का नेतृत्व कर रहा है। इसने यह पुष्टि की है कि 80 साल से अधिक उम्र के 10 लाख से अधिक लोगों को टीकाकरण केंद्रों में टीके लिए पंजीकरण कराने को लेकर आमंत्रित किया गया है।

देश में अभी 1,000 ‘जेनरल प्रैक्टिस’ (जीपी) नीत सेवाएं और 250 से अधिक अस्पताल कोरोना वायरस का टीका लगा रहे हैं। साथ ही, दर्जनों और फार्मेसी स्टोर भी अगले हफ्ते के अंत तक इस अभियान से जुड़ जाएंगे।

‘जेनरल प्रैक्टिस’ के तहत चिकित्सक बीमारियों का इलाज करते हैं।

इंग्लैंड की मुख्य नर्सिंग अधिकारी रूथ मे ने कहा, ‘‘एनएचएस टीकाकरण कार्यक्रम ने एक मजबूत शुरूआत की है और 30 लाख से अधिक लोगों को जीवनरक्षक टीका लगाया गया है जिनमें एक तिहाई से अधिक लोग 80 साल या इससे अधिक उम्र के हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम टीकों की उपलब्धता के अनुसार और अधिक टीकाकरण केंद्र स्थापित कर रहे हैं, ताकि लोग सहज विकल्प चुन सकें। पिछले हफ्ते 80 साल और इससे अधिक उम्र के 10 लाख से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए आमंत्रण भेजा गया था।

एनएचएस, पहली ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली है जिसने ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका का नया टीका इस महीने की शुरूआत में बायन पिंकर (82) नाम के व्यक्ति को लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा