लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी यमन में झड़पों में 10 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 3, 2021 08:28 IST

Open in App

सना, तीन अक्टूबर (एपी) यमन के दक्षिण में स्थित अदन शहर में संयुक्त अरब अमीरात के समर्थन वाले यमनी अलगाववादियों और एक प्रतिद्वंद्वी समूह के बीच झड़पों में शनिवार को चार नागरिकों समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह झड़प यमन के रिहायशी क्रेटर इलाके में हुई जहां राष्ट्रपति आवास और अन्य सरकारी इमारतें स्थित हैं। यह झड़प अलगाववादी साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल और एक सशस्त्र धार्मिक समूह के बीच हुई, जो कभी इस काउंसिल का हिस्सा था।

अधिकारियों ने बताया कि झड़प में दर्जनों अधिकारी घायल भी हुए। सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद शनिवार शाम को झड़प खत्म हुई। इलाके में रह रहे निवासियों ने भारी गोलाबारी की आवाज सुनी।

दक्षिण ट्रांजिशनल काउंसिल 2015 से संयुक्त अरब अमीरात द्वारा वित्त पोषित एक मिलिशिया से जुड़ा समूह है। वह स्वतंत्र दक्षिण यमन स्थापित करना चाहता है जो 1967 से 1990 तक अस्तित्व में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला