लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 16 घायल

By भाषा | Updated: June 4, 2021 16:18 IST

Open in App

इस्लामाबाद चार जून पाकिस्तान में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक सिंध प्रांत के खैरपुर जिले में टांडो मस्ती के नजदीक तेज रफ्तार से जा रही कार की एक बस से टक्कर हो गयी। घटना में छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 16 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा कार के टायर के फटने से हुआ। राहत एवं बचाव टीम के सदस्यों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

एक अन्य दुर्घटना में, लाहौर में फिरोजपुर रोड पर बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी।

पाकिस्तान में लापरवाही से गाड़ी चलाने, पुराने वाहनों और सड़कों की खराब स्थिति के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला