लाइव न्यूज़ :

समुदाय की सेवा और हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 10 भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति सम्मानित

By भाषा | Updated: December 27, 2020 10:31 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन, 27 दिसंबर अमेरिका के ह्यूस्टन में दस भारतीय-अमेरिकी युवकों को अपने समुदाय की सेवा करने और हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया है।

गैर सरकारी संगठन ‘हिंदूज ऑफ ग्रेटर ह्यूस्टन (एचजीएच)’ के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुस्कार जीतने वालों को शुभकामानएं दी हैं तथा इस सम्मान को भारतीय प्रवासियों खास तौर पर युवाओं के लिए अपनी जड़ों से जुड़ाव को और मजबूत करने का अवसर बताया है।

मोदी ने एचजीएच को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘विजेता निश्चित रूप से हमारी शानदार पहचान की समृद्धि को खास तौर पर युवा पीढ़ियों में बढ़ावा देने में मदद करेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत के प्रवासी दुनिया के विभिन्न देशों में बसे हैं और भारत की गौरवशाली संस्कृति तथा परंपरा के दूत हैं। प्रेम, सौहार्द, करुणा और सनातन धर्म के दर्शन के साथ वे मानवता के प्रकाश पुंज हैं। इसके सर्वभौमिक आकर्षण ने दुनिया के लोगों को आकर्षित और प्रभावित किया है। हमारी समृद्ध विरासत हजारों साल से चली आ रही है और भौगोलिक सीमाओं के बंधन को पीछे छोड़ चुकी है।’’

पुरस्कार के लिए विजेताओं का चयन हिंदू धर्म से जुड़े विभिन्न संगठनों ने किया।

ह्यूस्टन में भारत के वाणिज्य दूत असीम महाजन ने विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा और नेतृत्व तथा समुदाय में भागीदारी के लिए युवाओं की प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला