लाइव न्यूज़ :

उत्तरी अफगानिस्तान में हालो ट्रस्ट के 10 कर्मचारियों की हत्या

By भाषा | Updated: June 9, 2021 13:11 IST

Open in App

काबुल, नौ जून (एपी) अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बंदूकधारियों ने देश में विस्फोटक सुरंगों को हटाने वाले संगठन हालो ट्रस्ट के 10 कर्मचारियों की हत्या कर दी और 14 अन्य कर्मी हमले में घायल हो गए।

प्रवक्ता तारिक आरियान ने उत्तरी बगलान प्रांत के बगलान मरकजी जिले में संगठन के शिविर पर मंगलवार रात हुए हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है।

तालिबान ने हमले से किसी भी तरह के संबंध से फौरन इनकार किया।

संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि देश में संघर्षों के और शहरीकृत होने और सशस्त्र समूहों की संख्या बढ़ने से देश में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज (आईईडी) का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है।

अफगानिस्तान उन कई देशो में से एक है जिसके क्षेत्र का बड़ा हिस्सा बम एवं बारूदी सुरंगों से पटा पड़ा है। इनमें से अधिकांश को चरमपंथियों ने सरकारी सैन्य काफिलों को निशाना बनाने के लिए बनाया था। लेकिन इनमें नागरिकों के हताहत होने की घटनाएं बहुत आम हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने बार-बार मांग की है कि सरकारी बल और तालिबान दोनों ही असैन्य नागरिकों को बचाने के लिए ज्यादा सावधानी बरतें।

हालो ट्रस्ट अफगानिस्तान में बारूदी सुरंगों को हटाने वाले कई संगठनों में से एक है जो अविस्फोटित सुरंगों को साफ करता है।

इस बीच, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तकनीकी समस्या के कारण एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पूर्वी मैदान वरदाक प्रांत में हुई दुर्घटना में चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना