लाइव न्यूज़ :

बेहाल पाकिस्तान, साल 2030 तक चार में से एक बच्चा अनपढ़ रह जाएगा: यूनेस्को

By भाषा | Updated: July 10, 2019 14:05 IST

साल 2030 में जब सभी बच्चों को स्कूल में होना चाहिए तो 6 से 17 साल की उम्र के छह बच्चों में से एक बच्चा शिक्षा की जद से बाहर हो जाएगा। कई बच्चे अब भी स्कूल छोड़ रहे हैं और मौजूदा दर के अनुसार 2030 तक 40 प्रतिशत बच्चे माध्यमिक शिक्षा पूरी नहीं कर पाएंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देयूनेस्को सांख्यिकी संस्थान के निदेशक सिल्विया मोंटोया ने कहा, ‘‘देशों को अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करने की जरूरत है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सभी के लिए शिक्षा के 12 साल का लक्ष्य आधा ही पूरा कर पाएगा।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) की 2030 की तय समय सीमा तक पाकिस्तान में चार में से एक बच्चा प्राथमिक शिक्षा पूरी नहीं कर पाएगा।

डॉन अखबार की बुधवार को आयी एक खबर में कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र शिक्षा, विज्ञान एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सभी के लिए शिक्षा के 12 साल का लक्ष्य आधा ही पूरा कर पाएगा और मौजूदा दर के अनुसार 50 प्रतिशत युवा अब भी उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

यूनेस्को सांख्यिकी संस्थान के निदेशक सिल्विया मोंटोया ने कहा, ‘‘देशों को अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करने की जरूरत है। लक्ष्य तय करने का क्या औचित्य है अगर हम उन्हें पूरा नहीं कर सकते? समयसीमा के करीब पहुंचने से पहले बेहतर वित्त और समन्वय इस खाई को पूरा करने के लिए जरूरी है।’’

अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2030 में जब सभी बच्चों को स्कूल में होना चाहिए तो 6 से 17 साल की उम्र के छह बच्चों में से एक बच्चा शिक्षा की जद से बाहर हो जाएगा। कई बच्चे अब भी स्कूल छोड़ रहे हैं और मौजूदा दर के अनुसार 2030 तक 40 प्रतिशत बच्चे माध्यमिक शिक्षा पूरी नहीं कर पाएंगे। 

टॅग्स :पाकिस्तानसंयुक्त राष्ट्रएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल