लाइव न्यूज़ :

1 December, 2025: नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत आंदोलन?, एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 05:39 IST

1 December, 2025: 1955 में रोजा पार्क्स नाम की एक अश्वेत महिला अलाबामा में एक बस में सफर कर रही थी और उसने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट छोड़ने से इंकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे नियम-कायदे के खिलाफ आचरण करने के सिलसिले में उन पर जुर्माना लगाया गया।अश्वेत समुदाय के लोगों ने 381 दिन तक बसों का बहिष्कार किया।मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मादाम तुसाद का जन्म।

नई दिल्ली: इतिहास में एक दिसंबर का दिन बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें एक घटना कहने को तो मामूली सी है, लेकिन इसने इतना विशाल रूप धारण कर लिया कि यह इतिहास में जगह बना गई। दरअसल 1955 में रोजा पार्क्स नाम की एक अश्वेत महिला अलाबामा में एक बस में सफर कर रही थी और उसने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट छोड़ने से इंकार कर दिया।

तत्कालीन सरकारी नियम-कायदे के खिलाफ आचरण करने के सिलसिले में उन पर जुर्माना लगाया गया। इस घटना का जमकर विरोध हुआ और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत समुदाय के लोगों ने 381 दिन तक बसों का बहिष्कार किया।

देश-दुनिया के इतिहास में एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1761 : मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मादाम तुसाद का जन्म।

1886 : समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म।

1955 : अश्वेत महिला रोजा पार्क्स ने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट खाली करने से इंकार किया। इस मामले ने बाद में बहुत तूल पकड़ा।

1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर करके अंटार्कटिक महाद्वीप को तमाम सैन्य गतिविधियों से मुक्त कर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।

1963 : नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना।

1965 : सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।

1973 : इजराइल के संस्थापक डेविड बेन गुरियन का निधन।

1987 : अफगानिस्तान में नये संविधान के अनुसार डा. नजीबुल्ला को देश का राष्ट्रपति चुना गया।

1988 : बांग्लादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत, पांच लाख लोग बेघर हुए।

1990 : ब्रिटेन और फ्रांस के बीच सुरंग बनाकर विश्व के इन दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा गया।

2002 : आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला गंवानी पड़ी।

2020: भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के नौसैन्य संस्करण का सफल परीक्षण किया।

2021: दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के पांच मामलों की पुष्टि।

2023: युद्धविराम समाप्त होने पर इजराइल ने शुरू किए गाजा पर हवाई हमले।

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकानागालैंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!