लाइव न्यूज़ :

मुस्लिम डिलिवरी बॉय देख ऑर्डर किया कैंसल तो जोमैटो ने दिया जवाब- 'खाने का कोई धर्म नहीं, खाना खुद धर्म'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 14:29 IST

अमित शुक्ल के अनुसार उसने जोमैटो से खाने का ऑर्डर किया लेकिन कंपनी ने एक गैर-हिंदू को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद अमित शुक्ल ने ऑर्डर को कैंसल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन फूड सर्विस कंपनी जोमैटो का एक जवाब इंटरनेट पर हुआ वायरलमुस्लिम डिलिवरी बॉय होने पर ऑर्डर कैंसल करने के बाद जोमौटो ने दिया ग्राहक को जवाब

ऑनलाइन फू़ड सर्विस कंपनी जोमैटो एक ग्राहक को दिये जवाब को लेकर चर्चा में है। दरअसल, ग्राहक ने जोमैटो ऐप के जरिए खाना ऑर्डर किया था लेकिन जब उसने देखा कि यह खाना एक मुस्लिम शख्स पहुंचाएगा तो उसने इस ऑर्डर को कैंसल कर दिया।

इसके बाद इस शख्स ने ट्विटर पर भी इसका जिक्र किया और जोमैटो को टैग करते हुए लिखा कि रिफंड नहीं मिलने के बावजूद उसने जोमैटो से खाना इसलिए कैंसल कर दिया क्योंकि इसे एक मुस्लिम शख्स लेकर आने वाला था। ट्विटर प्रोफाइल के अनुसार खाना ऑर्डर करने वाले का नाम अमित शुक्ल है।

अमित शुक्ल के अनुसार उसने जोमैटो से खाने का ऑर्डर किया लेकिन कंपनी ने एक गैर-हिंदू को इसकी जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद अमित शुक्ल ने ऑर्डर को कैंसल करते हुए एक और स्क्रिनशॉट शेयर किया जिसमें उनके जोमैटो के कस्टमर केयर से चैट का जिक्र है। इस बातचीत में एक जगह अमित शुक्ल लिखते हैं- 'हमारा सावन महीना चल रहा है और हमें मुस्लिम शख्स से खाना नहीं चाहिए।' 

इसके बाद जोमेटो की तरफ से मैसेज आया कि ऑर्डर कैंसिल करने पर पैसा वापस नहीं आएगा और उनको 237 रुपये नहीं मिलेंगे। अमित ने इसके बावजूद ऑर्डर कैंसल किया और ट्वीट किया। 

इस ट्वीट पर इसके बाद कई जवाब आने लगे लेकिन सबसे दिलचस्प और करारा जवाब जोमैटो की ओर से आया। जोमैटो इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल की ओर से लिखा गया, 'खाने का कोई धर्म नहीं होता। खाना खुद एक धर्म है।'  

जोमैटो के अलावा कई और यूजर्स ने जमकर अमित शुक्ल की आलोचना की हैरानी जताई कि आज की दुनिया में भी कुछ लोग ऐसे होते हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल