लाइव न्यूज़ :

यूपी: साले के शव को कंधा दे रहे जीजा की स्कूटी लेकर फरार हुआ अनजान युवक  

By भाषा | Updated: January 1, 2019 08:01 IST

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर निवासी अजय अपने साले संजय के अंतिम संस्कार में शामिल होने यहां पहुंचा । 

Open in App

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में साले की मौत पर उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुए जीजा की स्कूटी लेकर शव को कंधा दे रहे एक युवक और उसके दो साथी फरार हो गए । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर निवासी अजय अपने साले संजय के अंतिम संस्कार में शामिल होने यहां पहुंचा । मृतक की शवयात्रा की तैयारी के समय एक ओर चीख-पुकार मची हुई थी तो दूसरी ओर गांव के कई युवक व बडे़-बूढ़े अर्थी उठाने के लिए पहुंच गए थे। मृतक के परिजनों को ऐसे में दो-तीन युवक अनजान लगे, लेकिन वे जिस प्रकार मृतक के जीजा अजय को ढांढस बंधा रहे थे, उन्हें लगा वे उनके जान-पहचान के होंगे। जबकि, अजय उन्हें अपने साले संजय का मित्र समझकर व्यवहार कर रहा था। इस बीच अर्थी उठी तो वे कंधा देने भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि कुछ दूर चलने पर उनमें से एक ने पैदल-पैदल स्कूटी लेकर चल रहे अजय से कहा कि वह भी अर्थी को कंधा दे ले। जीजा होने के कारण वह कुछ झिझका तो उसने दुहाई दी कि जवान मौत है। इसलिए कोई गलत बात नहीं होगी। आपको भी कंधा देना चाहिए। इतनी बात पर अजय ने स्कूटी उसे पकड़ा दी और खुद कंधा देते हुए अर्थी के साथ चलने लगा। स्कूटी की चाभी उसी में लगी हुई थी। श्मशान पहुंच कर जब उसने स्कूटी की चाबी वापस मांगनी चाही तो वह युवक और उसके साथ दिखाई दे रहे दो अन्य युवक गायब थे । आपस में पूछताछ में पता चला कि वे न तो अजय के जानकार थे, और न ही संजय (मृतक) के दोस्त। वे स्कूटी लेकर फरार हो चुके थे।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?