लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के जालना में युवा जोड़े को लोगों ने बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद ठाकरे सरकार हरकत में आई

By भाषा | Updated: January 31, 2020 17:31 IST

महाराष्ट्रः पुलिस ने कहा कि उसने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के जालना जिले में एक गांव में चार पुरुषों ने एक युवा जोड़े को बुरी तरह पीटा।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

महाराष्ट्र के जालना जिले में एक गांव में चार पुरुषों ने एक युवा जोड़े को बुरी तरह पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस को इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस ने कहा कि उसने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''घटना बृहस्पतिवार को हुई। जालना तालुका पुलिस थाना के तहत गोंडेगांव में चार लोगों ने एक युवती और उसके पुरुष साथी की बुरी तरह पिटाई कर दी।''

उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (जालना) एस चैतन्य ने घटना की पुष्टि की है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ''जालना में हुई घटना निंदनीय है। इसका वीडियो वायरल हुआ है। इसे (वीडियो) फैलने से रोकने का निर्देश दिया है। दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।''उन्होंने इस ट्वीट में महाराष्ट्र के डीजीपी सुबोध कुमार जायसवाल को भी टैग किया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो