मोदी से पिछड़े लेकिन शाह से आगे निकले राहुल गांधी, महिलाओं में ईरानी टॉप पर, ट्विटर ने जारी किए 2019 के टॉप 10 पॉलिटिकल हैंडल व हैशटैग
By पल्लवी कुमारी | Updated: December 26, 2019 12:56 IST2019-12-13T16:59:35+5:302019-12-26T12:56:45+5:30
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने साल 2019 के ट्रेंड्स और सबसे ज्यादा फेमस महिला नेता और पुरुष नेताओं के नाम के लिस्ट जारी किए हैं।

मोदी से पिछड़े लेकिन शाह से आगे निकले राहुल गांधी, महिलाओं में ईरानी टॉप पर, ट्विटर ने जारी किए 2019 के टॉप 10 पॉलिटिकल हैंडल व हैशटैग
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने साल 2019 के ट्रेंड्स और सबसे ज्यादा फेमस महिला नेता और पुरुष नेताओं के नाम के लिस्ट जारी किए हैं। जो 2019 के टॉप पॉलिटिकल हैंडल थे। ये दस महिला व पुरुष ऐसे नेता हैं, जिनके बारे में साल 2019 में सबसे ज्यादा लोगों ने ट्वीट किए हैं। इसमें पहले नंबर पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरे नंबर पर हैं राहुल गांधी , तीसरे पर हैं अमित शाह , चौथे पर अरविंद केजरीवाल और पांचवें नंबर पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हैं। वहीं महिला नेताओं में सबसे पहले नंबर पर हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी , दूसरे नंबर पर हैं प्रियंका गांधी वाड्रा , तीसरे पर हैं दिवंगत नेता सुषमा स्वराज , चौथे पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पांचवे पर हैं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी।
साल 2019 में भारत में टॉप हैशटैग
1. #loksabhaelections2019
2.#chandrayaan2
3.#cwc19 (क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019)
4.#pulwama
5.#article370
6.#bigil (एक साउथ इंडियन फिल्म)
7.#diwali
8.#avengersendgame (हॉलीवुड फिल्म)
9.#ayodhyaverdict
10.#eidmubarak
#लोकसभाचुनाव और #चंद्रयान2 से लेकर #दिवाली और #ईद तक, 2019 में ट्विटर पर एक एक पल का उत्सव था #यहहुआpic.twitter.com/Xs2dlG14jz
— Twitter India (@TwitterIndia) December 10, 2019
टॉप 10 पॉलिटिकल हैंडल (पुरुष)
1. पीएम नरेंद्र मोदी
2. राहुल गांधी
3. अमित शाह
4. अरविंद केजरीवाल
5. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
6. रेल मंत्री पीयूष गोयल
7. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह
8. पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव
9. गौतम गंभीर
10. नितिन गडकरी
And these men were the most Tweeted about leaders in India.#ThisHappened2019pic.twitter.com/UX8XxU5Ffd
— Twitter India (@TwitterIndia) December 10, 2019
टॉप 10 पॉलिटिकल हैंडल (महिला)
1. स्मृति ईरानी
2. प्रियंका गांधी वाड्रा
3. सुषमा स्वराज
4. निर्मला सीतारमण
5. ममता बनर्जी
6. प्रियंका चतुर्वेदी
7. अलका लाम्बा (कांग्रेस नेता व विधायक)
8. मायावती (बसपा अध्यक्ष)
9. महबूबा मुफ्ती (जम्मू-कश्मीर पूर्व मुख्यमंत्री)
10. आतिशी (आप नेता)