ये है दुनिया की सबसे छोटी गाय, वजन महज साढ़े 4 किलो
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 2, 2019 13:47 IST2019-01-02T13:47:50+5:302019-01-02T13:47:50+5:30
यह छोटी गाय अमेरिका के मिसीसिपी में देखी गई है। गाय के मालिक भी इस बात को लेकर काफी चिंतित है कि गाय का वजन कम और आकार इतना छोटा कैसे हो सकता है?

फोटे क्रेडिट- stuff.com
अगर हम कहें की एक गाय का वजन 4 से 5 किलो के बीच में हो सकता हैं तो आपकों ये मजाक लगेगा। मगर ये बात हकीकत है कि गाय का वजन इतना हो सकता है। यह छोटी गाय अमेरिका के मिसीसिपी में देखी गई है। इसका वजन 4.5 किलो के आसपास है। वैसे देखा जाए तो एक साधारण गाय का वजन 30 से 40 किलो के बीच होता है।
मालिक भी इस बात को लेकर काफी चिंतित है कि गाय का वजन कम और आकार इतना छोटा कैसे हो सकता है। सोशल मिड़िया पर इस गाय की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। लोग इस छोटी सी गाय को प्यार भरे कमेंट भेज रहे हैं। नन्हीं सी गाय का वजन एक साधारण गाय के वजन से दस गुना कम है। जो लोगों को काफी अचंभित करने वाला हैं।
मेडिकल डिपार्टमेंट ने लिलबिल के बारे में दी जानकारी
मेडिकल कॉलेज ट्रीटमेंट की टीम ने इस नन्हीं सी गाय की जांच की। टीम के सदस्य इस गाय को देखकर पहले तो काफी हैरान हुए। मेडिकल टीम का कहना है कि गाय का सिर्फ वजन ही कम है। वैसे यह पूरी तरह से स्वस्थ है। सोशल मिड़िया पर लिलबिल पेज के नाम से इस पशु के बारे में सभी लोगों को जानकारी दी हैं। फेसबुक पर लोगों ने लिलबिल को काफी प्यार दिया हैं। यह देखने में काफी संदर है।
(दुष्यंत राघव इंटर्न )