8 अरब हो जाएगी आज दुनिया की आबादी पर कम हो रही वैश्विक जनसंख्या की वृद्धि दर, एक अरब बढ़ने में लगे 12 साल

By विनीत कुमार | Updated: November 15, 2022 07:41 IST2022-11-15T07:31:05+5:302022-11-15T07:41:35+5:30

वैश्विक जनसंख्या आज 8 अरब को पार कर जाएगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 1950 के बाद वैश्विक जनसंख्या की वृद्धि दर की ये सबसे धीमी गति है। वहीं, भारत जनसंख्या के मामले में 2023 में चीन को पीछे छोड़ देगा।

World's population will rise to 8 billion today but growth rate of global population is decreasing | 8 अरब हो जाएगी आज दुनिया की आबादी पर कम हो रही वैश्विक जनसंख्या की वृद्धि दर, एक अरब बढ़ने में लगे 12 साल

8 अरब हो जाएगी आज दुनिया की आबादी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsवैश्विक जनसंख्या 2030 तक 8.5 अरब और 2050 तक 9.7 अरब तक पहुंच जाएगी।यूएन की रिपोर्ट के अनुसार 1950 के बाद वैश्विक जनसंख्या सबसे धीमी गति से बढ़ रही है।वैश्विक जनसंख्या के 7 से 8 अरब तक पहुंचने में 12 साल लगे जबकि 9 अरब होने में 15 साल लगेंगे।

नई दिल्ली: दुनिया की आबादी आज 8 अरब हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े के अनुसार यह अनुमान जताया गया है। ऐसे में मानव विकास के इतिहास में पहली बार धरती पर इंसानों की इतनी बड़ी संख्या मौजूद होगी। संयुक्त राष्ट्र के ताजा आंकड़ों में बताया गया है कि वैश्विक जनसंख्या 2030 तक 8.5 बिलिनय (अरब) और 2050 तक 9.7 अरब तक पहुंच जाएगी। साल 2100 तक ये आंकड़ा 10.4 अरब तक पहुंच सकता है।

1950 के बाद सबसे धीमी गति से बढ़ रही जनसंख्या

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सोमवार को जारी वार्षिक विश्व जनसंख्या संभावित रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1950 के बाद वैश्विक जनसंख्या सबसे धीमी गति से बढ़ रही है, जो 2020 में एक प्रतिशत से भी कम हो गई। 

रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक जनसंख्या को 7 से 8 अरब तक पहुंचने में 12 साल लगे जबकि अब इसके 8 से 9 अरब तक पहुंचने में करीब 15 साल लगेंगे। ऐसे में दुनिया की आबादी 2037 तक 9 अरब पहुंच सकेगी। यह दर्शाता है कि वैश्विक जनसंख्या के वृद्धि दर में कमी आ रही है। 

साल 2022 में एशिया में दो सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र रहे- पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया जहां 2.3 अरब की आबादी है। वहीं, मध्य और दक्षिणी एशिया में 2.1 अरब लोग हैं। इन क्षेत्रों में 1.4 अरब से अधिक की आबादी के साथ चीन और भारत सबसे आबादी वाले देश हैं।

2023 में भारत बन जाएगा सबसे अधिक आबादी वाला देश

2050 तक वैश्विक जनसंख्या में अनुमानित वृद्धि का आधे से अधिक केवल आठ देशों में केंद्रित होगा। ये देश हैं- कांगो, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया। संयुक्त राष्ट्र के अनुमानों के अनुसार, 2023 में भारत के दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकलने का अनुमान है।

Web Title: World's population will rise to 8 billion today but growth rate of global population is decreasing

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे