लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत सफाईकर्मी ने काम के आखिरी दिन लिखा जबरदस्त खत, अपने क्रूर बॉस को दी ऐसी सलाह, फोटो हो गया वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 3, 2021 19:23 IST

एक सेवानिवृत सफाईकर्मी ने काम के आखिरी दिन अपने क्रूर और आक्रमक बॉस को खत लिखकर विन्रम बनने की सलाह दी । उसने लिखा कि मैंने आने वाले सफाईकर्मी के लिए कुछ सामान बाल्टी में साफ करके रख दिया है । चाहे आप जिंदगी में कुछ भी बन जाए लेकिन हमेशा दयालु बने रहें ।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने अपने क्रूर ब़स को खत लिखकर कहा, दयालु बने सेवानिवृत सफाईकर्मी ने कहा , हम जीवन में कुछ भी बन सकते है लेकिन हमें दूसरों का सम्मान करना आना चाहिए महिला का यह खाता सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

मुंबई :  एक सेवानिवृत सफाईकर्मी की अपने क्रूर और गुस्सैल बॉस को एक खत लिखकर उनके व्यवहार को लेकर दो टूक बातें कही । महिला कर्मचारी ने स्पष्ट और निर्भीक नोट लिखा और बताया कि आप जीवन में कुछ भी बन सकते हैं लेकिन दयालु होना , सभी का सम्मान करना सबसे जरूरी है । 

 अलग-अलग बैंकों में 35 साल काम करने के बाद अपने बॉस के रवैया और क्रूर व्यवहार से परेशान महिला ने अपने ऑफिस के आखिरी दिन अपना गुस्सा और खींच निकालने के लिए बॉस को अपने हाथों से एक नोट लिखा । यह नोट उसने अफने अंतिम कार्यदिवस पर  एचएसबीसी बैंक में लिखा । वायरल लेटर के अनुसार उसने अपने बॉस को दयालु बनने औऱ लोगों के साथ सम्मान से व्यवहार करने की सलाह दी ।

नोट में महिला ने लिखा, 'मैंने अपने आने वाले क्लीनर के लिए बाल्टी में कुछ साम्रगी साफ कर दी है । कार्यलय में आपने मुझे जिस तरह से नीचा दिखाया , उसके बाद मैंने नौकरी छोड़ दी । यह आक्रामक और क्रूर व्यवहार है और कुछ नहीं लेकिन यह आपके चरित्र को दिखाता है न कि मेरे । तो आगे बढ़ने से पहले आप सभी इस बात का ध्यान रखें कि जब इस दुनिया में आप कुछ भी बन सकते हैं तो आप दयालु बनें क्योंकि आप सभी एक क्लीनर से बेहतर नहीं बन सकते ।' महिला ने यह नोट बैंक में ही छोड़ दिया था ।

यह नोट सोशल मीडिया में चर्चा में तब आया जब महिला के बेटे ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की औऱ इसके कैप्शन में लिखा, 'यही कारण है कि  मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता हूं । 35 सालों तक बैंक की सफाई करने के बाद उसने अपने भयंकर बॉस के लिए एक प्यार नोट लिखा और जॉब छोड़ दी । सेवानिवृत खुश मां -हमेशा ऐसे ही खुश रहें । ' सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग महिला की काफी तारीफ कर रहें और अपने अनुभवों को भी याद कर रहे हैं । SK 

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी