लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड को इस अनूठे तरीके से किया प्रपोज, लेकिन 'हां' सुनने से पहले ही बॉयफ्रेंड की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2019 09:58 IST

स्टीव अपने गर्लफ्रेंड को शादी के लिए एक अलग अंदाज में प्रपोज करना चाहते थे। उन्होंने तय किया कि पानी के अंदर जाकर अपने दिल की बात कहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देस्टीव के हाथ में एक नोट था जिसपर लिखा था कि मैं अपनी सांसें ज्यादा देर नहीं रोक सकता।अपने बॉयफ्रेंड को याद करते हुए केनेशा ने एक भावुक पोस्ट लिखा है।

हर रिश्ता खास होता है। लेकिन उसे और खास बनाने के लिए लोग कई बार हद से भी गुजर जाते है। कभी-कभी हद से गुजरना महंगा भी पड़ सकता है। जैसा स्टीव वेबर के साथ हुआ। स्टीव और उसकी गर्लफ्रेंड केनेशा छुट्टी मनाने के लिए तंजानिया गए थे। वहां एक रिजॉर्ट में पानी के अंदर कमरा बुक किया।

स्टीव अपने गर्लफ्रेंड को शादी के लिए एक अलग अंदाज में प्रपोज करना चाहते थे। उन्होंने तय किया कि पानी के अंदर जाकर अपने दिल की बात कहेंगे। वो रिजॉर्ट से निकलकर पानी में गए।

स्टीव के हाथ में एक नोट था जिसपर लिखा था, 'मैं अपनी सांसें ज्यादा देर नहीं रोक सकता। लेकिन मैं तुमसे कहना चाहता हूं कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम्हारे लिए मेरी दीवानगी रोज बढ़ती जाती है। क्या तुम मुझसे शादी करोगी।''

इसके बाद स्टीव ने एक रिंग निकाली और बिना गर्लफ्रेंड की हां सुने वो कैमरे के सामने से ओझल होने लगे। खुशी से झूम रही गर्लफ्रेंड को थोड़ी देर में पता चला की स्टीव की मौत हो गई है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

इस बीच अपने बॉयफ्रेंड को याद करते हुए केनेशा ने एक भावुक पोस्ट लिखा है। केनेशा ने लिखा, ' तुमको श्रद्धांजलि देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। तुम लाख बार भी पूछते तो मेरा जवाब हां होता। मैं अगले कई जन्मों में तुमसे ही शादी करूंगी। मैं हमेशा तुमसे शादी करती हूं और करती रहूंगी।'

केनेशा ने अपने बॉयफ्रेंड का वो आखिरी वीडियो भी शेयर किया है। जिसे आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल