लाइव न्यूज़ :

गजब: शख्स ने दो लड़कियों से एक ही मंडप में की शादी, एक घरवालों ने चुनी तो दूसरी से पढ़ाई के दौरान हुआ था प्यार

By अनुराग आनंद | Updated: July 11, 2020 21:26 IST

मध्य प्रदेश में एक लड़के ने अपनी प्रेमिका और घरवालों के पसंद की लड़की दोनों के साथ एक मंडप में शादी की।

Open in App
ठळक मुद्देइस विवाह समारोह के दौरान न कोई विवाद हुआ और न ही दुल्हनों के चेहरे पर कोई तनाव था।शादी में दोनों लड़कियों के परिजन हंसी-खुशी शामिल हुए। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक शख्स ने एक ही मंडप में गर्लफ्रेंड और घरवालों की पसंद की युवती दोनों से एक साथ ही शादी की। इस शादी समारोह के दौरान न सिर्फ तीनों परिवारों के लोग बल्कि पूरा गांव शामिल हुआ। मिल रही जानकारी के मुताबिक, लड़का को स्कूल के समय में ही अपने साथ पढ़ने वाली लड़की से प्यार हो गया था।

वहीं, दूसरी तरफ लड़के के परिवारों वालों को इस प्यार के बारे में पता नहीं था, ऐसे में उन्होंने लड़के के लिए एक लड़की पसंद कर ली। 

जब पूरा मामला सामने आया तो प्रेमिका के परिवार वालों ने लड़का के साथ शादी करने पर आपत्ति जताई। लेकि, बाद में जब मामला पंचायत के पास पहुंचा तो पंचायत ने पूरा मामला सुनने के बाद सड़के को दोनों लड़की से शादी करने की अनुमति दे दी। 

इस अनूठी शादी के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ- 

बता दें कि यह अनूठी शादी मध्य प्रदेश के बैतूल में देखने को मिली। यहां एक युवक ने 2 युवतियों से एक ही मंडप में 7 फेरे लिए। इस दौरान न कोई विवाद हुआ और न ही दुल्हनों के चेहरे पर कोई तनाव था। शादी में दोनों लड़कियों के परिजन हंसी-खुशी शामिल हुए।

इस अनूठी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह शादी घोड़ाडोंगरी तहसील के केरिया गांव में हुई। आदिवासी युवक संदीप उईके की एक दुल्हन होशंगाबाद, जबकि दूसरी उसी के तहसील के कोयलारी गांव से है। होशंगाबाद की युवती से उसकी दोस्ती भोपाल में पढ़ाई के दौरान हुई थी।   

प्रशासन ने कहा मामले की जांच की जा रही है-

इस मामले में जब प्रशासन से पूछा गया तो कहा गया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष मिश्रीलाल परते ने मीडिया को बताया है कि “केरिया गांव के युवक ने दो युवतियों के साथ सात फेरे लिए हैं। तीनों परिवारों ने मिलकर समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक करके ऐसा करने का फैसला लिया था। उसी के बाद युवक की शादी दोनों युवतियों से कराई गई।”

गौरतलब हो कि इन दिनों कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते किसी भी तरह के समारोह के आयोजन की परमिशन प्रशासन से लेना जरूरी है। कानूनी तौर पर एक से अधिक लड़की से शादी करना भी कानूनी तौर पर सही नहीं है।

ऐसे में घोड़ाडोंगरी की तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा का कहना है कि “हमारे द्वारा ऐसी किसी शादी की परमिशन नहीं दी गई है। बिना परमिशन की शादी हुई है, पटवारी को भेजकर मामले की जांच करा रहे हैं।”

टॅग्स :मध्य प्रदेशबेतुल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल