लाइव न्यूज़ :

एलपीजी महंगी होने पर महिलाओं ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुए अनोखा अंदाज

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 9, 2021 21:33 IST

एलपीजी के बढ़े दामों से परेशान होकर लोग अलग-अलग तरीके से विरोध कर रहे हैं । ऐसा ही एक विरोध प्रदर्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है , जिसमें महिलाएं ढेर सारे कलश के बीच सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया ।

Open in App
ठळक मुद्देएलपीजी के बढ़े दामों का महिलाओं ने किया विरोधनवरात्र के पहले दिन महिलाओं ने ढेर सारे कलश के बीच गैस सिलेंडर को रखामहिलाएं वीडियो में गरबा करती नजर आ रही थी

तेलंगाना : कोरोना महामारी ने एक तरफ जहां लोगों का काम-धंघा चौपट कर दिया है । वहीं 2 दिन पहले महंगी हुई रसोई गैस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है । ऐसे में लोग अलग-अलग तरीके से इस बात को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । अब एक ऐसा सा ही प्रदर्शन तेलंगाना से सामने आ रहा है , जिसमें महिलाएं अनोखे तरीके से विरोध कर रही है । 

रिपोर्ट के मुताबिक जमीकुंटा की महिलाओं ने रसोई गैस फिर से महंगी होने पर अपनी नाराजगी जताने यह तरीका निकाला । नवरात्र के पहले दिन महिलाओं ने ढेर सारे कलश के बीच गैस सिलेंडर को रखा और फिर इसके चारों और गरबा खेला । गरबा खेलते हुए महिलाएं गाना भी गा रही थीं । महिलाओं के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखने बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई । अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

 

एलपीजी गैस सिलेंडर पर सरकारी तेल कंपनियों ने 6 अक्टूबर को रेट ही बढ़ाए थे । कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपए का इजाफा किया है ।  इसके बाद दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 884.50 रुपए से बढ़कर 899.50 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंच गए हैं । 

ऐसे हालात में लोग अलग-अलग तरीके से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं । सोशल मीडिया पर इस पहल को काफी पसंद किया जा रहा है । लोग इसे न केवल देख रहे हैं बल्कि जमकर शेयर भी कर रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोएलपीजी गैसतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'