लाइव न्यूज़ :

हवाई अड्डे पर महिलाओं ने मुफ्त में बांटी शराब, वीडियो हुआ वायरल; जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: November 18, 2021 15:44 IST

नियम के मुताबिक 100 मिलीलीटर शराब ले जाने की छूट है। महिलाओं ने इसे भूलवश सामान में रख लिया था। जब वह मियामी जाने के लिए अमेरिकी हवाई अड्डे पर पहुंची तो उन्हें रोक दिया गया...

Open in App
ठळक मुद्देघटना का यह वीडियो टिकटॉक पर @latinnbella यूजर द्वारा पोस्ट किया गया हैमहिलाओं द्वारा एक-दूसरे को शराब पिलाने पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी हंसने लगेएक यूजर ने कहा कि इसमें हिस्सा लेने के लिए वहां नहीं होने पर...निराश हूं

अमेरिकाः यहां के हवाई अड्डे पर तय मात्रा से अधिक शराब ले जाने से रोके जाने पर महिलाओं ने मुफ्त में इस बांटने लगी। सह-यात्रियों को शराब बांटने का यह वीडियो वायरल हो रहा है। घटना का यह वीडियो टिकटॉक पर @latinnbella यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है, जिसके मुताबिक वे फ्लोरिडा में मियामी जा रहे थे।

नियम के मुताबिक 100 मिलीलीटर शराब ले जाने की छूट है। महिलाओं ने इसे भूलवश सामान में रख लिया था। जब वह मियामी जाने के लिए अमेरिकी हवाई अड्डे पर पहुंची तो उन्हें रोक दिया गया जिसके बाद महिलओं के समूह ने इस अपने सह-यात्रियों को मुफ्त में ही बांटने लगीं। 

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि महिलाओं के पास वोडका की दो बोतले हैं। एक महिला सिरोक वोदका की एक बोतल पीती हुई दिखाई दे रही है, जबकि दूसरी अनानास मालिबू रम की एक बोतल को मुंह से लगाकर पी रही है। महिलाओं की ये हरकत देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी हंसने लगे। देखें वीडियो-

इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "उन्होंने हमें चेक-इन के वक्त हमारी बोतलें नहीं लेने दीं, इसलिए हमने लाइन में लगे सभी लोगों को शॉट दिए।" वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। अब तक इसे 12 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। एक तरफ जहां कुछ यूजर्स महिलाओं को नायक के रूप में पेश किया तो कइयों ने उनकी इस हरकत की आलोचना की। 

एक यूजर ने कहा, इसमें हिस्सा लेने के लिए वहां नहीं होने पर...निराश हूं। उसने लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वे एयरपोर्ट पर इस तरह के व्यवहार की अनुमति दे रहे हैं और मैं इससे भी ज्यादा निराश हूं कि मैं वहां भाग लेने के लिए नहीं था। एक अन्य ने लिखा, हीरोज हमेशा टोपी नहीं पहनते हैं।

एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- यह सबसे अनोखी सवारी होने वाली है। आपके पास पहले से ही एक पार्टी समूह है। एक अन्य ने कहा, तथ्य यह है कि वे एक ही बोतल से पीने के लिए अपना अपना मास्क उतार रही हैं। मुझे लगता है कि शराब सब कुछ साफ कर देती है।

टॅग्स :अजब गजबअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो