Viral Video: स्किनकेयर रूटीन के नाम पर महिला ने फेस मास्क के तौर पर चेहरे पर लगाया अपना मल, वीडियो देखकर घिना जाएंगे आप
By मनाली रस्तोगी | Updated: August 13, 2024 14:15 IST2024-08-13T13:35:35+5:302024-08-13T14:15:45+5:30
पहले उन्होंने अपने चेहरे पर पीरियड्स का ब्लड लगाने को लेकर सुखियां बटोरी थी, लेकिन इस बार वो किसी और चीज को लेकर चर्चा में हैं।

Viral Video: स्किनकेयर रूटीन के नाम पर महिला ने फेस मास्क के तौर पर चेहरे पर लगाया अपना मल, वीडियो देखकर घिना जाएंगे आप
ब्राजीलियाई मॉडल डेबोरा पिक्सोटो एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहले उन्होंने अपने चेहरे पर पीरियड्स का ब्लड लगाने को लेकर सुखियां बटोरी थी, लेकिन इस बार वो किसी और चीज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपनी स्किनकेयर रूटीन में अपने मल यानी पॉटी का इस्तेमाल किया है। जी हां, डेबोरा पिक्सोटो इस बार अपने चेहरे पर अपनी पॉटी लगाती हुई नजर आईं।
डेबोरा पिक्सोटो ने वीडियो शेयर करते हुए पुर्तगाली में कैप्शन लिखा। वीडियो में वह फ्रिज से एक छोटा कंटेनर निकालती है, जिसमें जाहिर तौर पर मल भरा होता है। फिर वह इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाती है और फेस वॉश का उपयोग करके धोने से पहले इसे कुछ समय के लिए रखती है। वह अपनी स्किनकेयर रूटीन के बाद अपना साफ चेहरा दिखाती है।