लाइव न्यूज़ :

OMG! बाड़े में खाना खिलाने गई थी महिला, पालतू सुअरों ने खा लिया जिंदा

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: February 9, 2019 20:19 IST

घटना की रात महिला के पति की तबीयत खराब थी, तो वह जल्द सो गया। जब अगले दिन उसने पत्नी नहीं पाया, तो खोजबीन शुरू की। जब बाड़े के पास जाकर देखा, तो पत्नी को मृत पाया।

Open in App

रूस में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को दंग कर दिया। उद्मुर्शिया में खेती का काम करने वाली एक 56 वर्षीय महिला को उसके ही पालतू सुअरों ने जिंदा खा लिया। एक घटना उस वक्त की है, जब महिला सुअरों के बाड़े में खाना देने गई थी।

बता दें कि 1 फरवरी को महिला के पति की तबीयत खराब थी, तो वह जल्द सो गया। जब अगले दिन उसने पत्नी नहीं पाया, तो खोजबीन शुरू की। जब बाड़े के पास जाकर देखा, तो पत्नी को मृत पाया। सुअर महिला का चेहरा, कान और कंधे को पूरी तरह खा चुके थे। महिला के शरीर से अधिक मात्रा में खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। इससे पहले अमेरिका में भी साल 2012 में पालतू सुअरों द्वारा खाए जाने का मामला सामने आ चुका है।

इंडोनेशिया में मगरमच्छ ने ली थी जान: इंडोनेशिया के मिन्हासा में बीते महीने एक मगरमच्छ ने अपनी ही मालकिन को मौत के घाट उतार दिया था। 44 साल की डेसी टुवो गुरुवार (10 जनवरी) को सीवी योस्की लैब में मैरी नाम की मादा मगरमच्छ को खाना खिला रही थी। मगरमच्छ 8 फीट ऊंची कंक्रीट के बाड़े में था। महिला जब ऊपर से खाना दे रही थी, तो 17 फीट लंबे इस जीव ने उन्हें अपने बाड़े में खींच लिया। इसके बाद मगरमच्छ ने डेसी का एक हाथ और पेट का काफी हिस्सा खा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई। जैसे ही शव को बाहर निकालने की कोशिश की जाती, तो मगरमच्छ आक्रामक हो जाता। इसके बाद दर्जनभर लोगों की मदद से 3 घंटे का ऑपरेशन चला मैरी को वहां से हटाकर शव बरामद किया गया था।

टॅग्स :रूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल