Video: लड़कियों को छेड़ रहे मनचले की महिला पुलिसकर्मी ने जूते से की जमकर पिटाई, कहा- 'क्या तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं है?'
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2019 16:03 IST2019-12-11T16:03:14+5:302019-12-11T16:03:14+5:30
कानपुर पश्चिम के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि एंटी रोमियो स्क्वायड को इस बात की सूचना मिली थी कि कुछ लड़के स्कूली छात्रों को परेशान करते हैं।

Video: लड़कियों को छेड़ रहे मनचले की महिला पुलिसकर्मी ने जूते से की जमकर पिटाई, कहा- 'क्या तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं है?'
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मी एक शख्स को जूते से पिटाई करती दिख रही हैं। महिला पुलिसकर्मी ने लड़के की बीच सड़क पर जूते से जबरदस्त पिटाई की। ये वीडियो मंगलवार(10 दिसंबर) का है। लड़के पर आरोप है कि वह स्कूल जा रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था।
वायरल वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि महिलापुलिस कर्मी ने जूता उतारा और लड़के को पीटना शुरू कर दिया है। वीडियो 33 सेकेंड का है। मनचलों को पीटते हुए महिला पुलिसकर्मी कह रही है कि ''क्या तुम्हारे घर में मां-बहन नहीं है?''
#WATCH A woman constable thrashes a man for allegedly harassing girls on their way to school in Bithur area of Kanpur. (10.12.19) pic.twitter.com/avQpgk73Va
— ANI UP (@ANINewsUP) December 11, 2019
महिला पुलिस का नाम चंचल चौरसिया बताया जा रहा है। चंचल बिठूर थाने में एंटी रोमियो स्क्वाड के तहत तैनात हैं। आरोपी लड़के को आईपीसी की धारा 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
कानपुर पश्चिम के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि एंटी रोमियो स्क्वायड को इस बात की सूचना मिली थी कि कुछ लड़के स्कूली छात्रों को परेशान करते हैं। इसके बाद टीम ने इस पर फौरन एक्शन लेते हुए कार्रवाई की।