लाइव न्यूज़ :

क्या 29 अप्रैल को आने वाली है भयंकर तबाही, कोरोना वायरस के डर के बीच सोशल मीडिया पर दावा, जानें क्या है सच्चाई?

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 13, 2020 16:37 IST

29 अप्रैल को दुनिया के विनाश वाले दावे में कोई सच्चाई नहीं है। ये एक बस अफवाह है। नासा के मुताबिक एक क्षुद्रग्रह 29 अप्रैल, 2020 को पृथ्वी से गुजरेगा। इस दौरान पृथ्वी से इसकी दूरी करीब 4 मिलियन मील होगी। इससे पृथ्वी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देनासा से इस अफवाह के आने के बाद अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे गलत भी बताया है।कोरोना वायरसे क खतरे के बीच ये दावा फेसबुक पर कई यूजर ने किया है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का प्रकोप से पूरी दुनिया डरी हुई है। चीन से शरू हुआ ये कोरोना वायरस विश्व के 90 देशों में फैल गया है। इससे 4 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर खगोलीय घटना को लेकर एक दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि आने वाले 29 अप्रैल को एक क्षुद्रग्रह जो हिमालय पर्वत से भी ज्यादा बड़ा है, वह पृथ्वी से टकराएगा। जिसके बाद भयंकर तबाही और विनाश जैसी स्थिति आ सकती है। 

फेसबुक पर Mularam Bhakar Jaat Osian नाम के यूजर ने भी एक वीडियो पोस्ट कर लिखा है- महाविनाश का काउंटडान। 

इसके अलावा 'अदभुत अनोखा अपराजित' नाम से फेसबुक पेज ने भी ऐसा ही दावा किया है। वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा है- कोरोनो वायरस के बाद क्या हो जाएगा 29 अप्रैल 2020 को धरती का विनाश? इन दोनों फेसबुक यूजर ने वीडियो को बुधवार (11 मार्च) को पोस्ट कर दावा किया है। इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ऐसा दावा किया है।  

जानें दुनिया के विनाश वाले दावे की क्या है सच्चाई? 

इंडिया टुडे में छपी खबर के मुताबिक 29 अप्रैल को लेकर किया गया दावा गलत है। नासा ने कुछ दिनों पहले यह सूचना दी थी कि  ''52768 (1998 OR2)''नाम का एक क्षुद्रग्रह 29 अप्रैल, 2020 को पृथ्वी से गुजरेगा। इस दौरान पृथ्वी से इसकी दूरी करीब 4 मिलियन मील होगी।

एक अंग्रेजी वेबसाइट से विनाश वाली खबर की फैली अफवाह

असल में एक ''डेली एक्सप्रेस'' नाम की अंग्रेजी वेबसाइट ने नासा के ऐलान के बाद एक रिपोर्ट की थी, जिसके बाद ऐसी अफवाह फैली। खबर की हेडिंग थी- ''Asteroid warning: NASA tracks a 4KM asteroid approach - Could end civilisation if it hits''(क्षुद्रग्रह चेतावनी: नासा ने  एक 4 किमी के क्षुद्रग्रह को ट्रैक किया, जो थ्वी से टकराया तो सभ्यता का अंत कर सकता है।)

 ''डेली एक्सप्रेस'' की इस रिपोर्ट के बाद ट्विटर पर “CNEOS” के आधिकारिक अकाउंट से ​ट्वीट किया गया है, जिसमें लिखा था- ''29 अप्रैल को क्षुद्रग्रह 1998 OR2 पृथ्वी से 3.9 मिलियन माइल/6.2 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर गुजरेगा। यह पूरी तरह सुरक्षित है। ''डेली एक्सप्रेस''  की रिपोर्ट में जो 'चेतावनी' जारी की गई है वह पूरी तरह से गलत है।''

नासा ने इस ग्रह से जुड़ी सारी जानकारी Sentry Impact Risk Page पर जारी की है। इसकी वेबसाइट आप जाकर पढ़ सकते हैं। 

टॅग्स :नासाफैक्ट चेककोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वNASA Internship Programs 2026: नासा का समर इंटर्नशिप इन दिन से शुरू, आप भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें आवेदन की लास्ट डेट

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

स्वास्थ्यपूर्ण चंद्रग्रहण, ब्लू मून, सुपरमून, दो चमकीले ग्रहों के बेहद करीब आना और चंद्रमा के पीछे बृहस्पति का ओझल होना?, 2026 में कई खगोलीय घटनाएं, देखिए डेटशीट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video