लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तान जिंदाबाद' ट्विटर पर क्यों हुआ ट्रेंड और प्रियंका गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना, वायरल वीडियो के बारे में जानें सब कुछ

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 28, 2019 16:15 IST

प्रियंका गांधी ने वीडियो साझा करते हुए ट्ववीट में लिखा, ''भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है।''

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पर भी सवाल उठ रहा है।इस वीडियो को लेकर मेरठ के पुलिस अक्षीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने सफाई भी दी है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पर भी सवाल उठ रहा है। मेरठ पुलिस कुछ लोगों से पाकिस्तान जाने की बात कहते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को लेकर मेरठ के पुलिस अक्षीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने सफाई भी दी है। बकौल अखिलेश नारायण सिंह एक गली में कुछ लोगों ने पुलिस को देखकर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए। वीडियो को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

प्रियंका गांधी ने वीडियो साझा करते हुए ट्ववीट में लिखा, ''भारत का संविधान किसी भी नागरिक के साथ इस भाषा के प्रयोग की इजाजत नहीं देता और जब आप अहम पद पर बैठे अधिकारी हैं तब तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। भाजपा ने संस्थाओं में इस कदर साम्प्रदायिक जहर घोला है कि आज अफसरों को संविधान की कसम की कोई कद्र ही नहीं है।''

वहीं, वीडियो को लेकर मेरठ एसपी अखिलेश नारायण ने कहा, ''हमें सूचना मिली, कुछ लड़के उत्पात करने चक्कर में थे.. वहां काफी बवाल चल रहा था, हम वहां पहुंचे तो कुछ लड़के वहां खड़े थे, कुछ लड़कों ने हमें देखते हुए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' बोलते हुए गली में दौड़ लगा दी, इससे स्पष्ट हो गया कि जो इनका नेचर है और जो सूचना मिली है और ये बवाल करा सकते हैं। कुछ भाग गए कुछ लोग मिल गए.. उनको डांट फटकार लगाई गई, पाकिस्तान जिंदाबाद.. बोलने का जो तरीका था वो ठीक नहीं था। मैंने कहा इस तरह की बात अगर आप करते हो तो तुमको जो ज्यादा पसंद है, वहीं जाओ..।''

वीडियो में सुने एसपी की पूरी बात-

मेरठ एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि वीडियो 20 दिसंबर है लेकिन 27 दिसंबर की रात को जारी करने के पीछे क्या मंशा है। एडीजी ने कहा कि मौके पर पत्थरबाजी हुई थी।

ट्विटर पर मामले को लेकर ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं-

हालांकि, कुछ यूजर्स लड़कों द्वारा लगाए पाकिस्तान के नारों का वीडियो भी सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोवायरल कंटेंटप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी