लाइव न्यूज़ :

जब बुलेट पर सवार होकर शादी के मंडप में पहुंची दुल्हन, देखते ही रह गए बाराती!

By बलवंत तक्षक | Updated: April 7, 2019 08:40 IST

दुल्हन न सकुचाई और न घबराई, बल्कि दुल्हन की पारंपरिक छवि के विपरीत हंसते-मुस्कराते बारातियों के सामने आई.

Open in App
ठळक मुद्देशादी हरियाणा के कैथल जिले में कलायत कस्बे की प्रजापति धर्मशाला में आयोजित की गई थी.लोगों ने इस अनूठी वैवाहिक परंपरा का स्वागत किया.

दुल्हन ने शादी के मंडप में ऐसी धमाकेदार एंट्री ली कि देखने वाले देखते ही रह गए. दुल्हन शादी के जोड़े में बुलेट बाइक चलाते हुए मंडप में पहुंची. दुल्हन न सकुचाई और न घबराई, बल्कि दुल्हन की पारंपरिक छवि के विपरीत हंसते-मुस्कराते बारातियों के सामने आई. शादी हरियाणा के कैथल जिले में कलायत कस्बे की प्रजापति धर्मशाला में आयोजित की गई थी.

शादी में हिस्सा लेने आए मेहमानों ने दुल्हन साक्षी के जज्बे को सलाम करते हुए स्वीकार किया कि आज के समय में लड़का-लड़की में कोई फर्क नहीं है. यह नारी सशक्तिकरण का समय है. लोगों ने इस अनूठी वैवाहिक परंपरा का स्वागत किया. उन्होंने माना कि आने वाले समय में यह नई वैवाहिक परंपरा इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.

इस मौके पर भाजपा के प्रांतीय उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेश अंबरसर और एकता दल के संगठन अध्यक्ष धर्मवीर भुक्कल के अलावा कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे.

गायकों ने जगाया महिला जागरूकता का अलख

इस मौके पर लोक गायिका सिवली राणा और सोनिया गर्ग ने महिला जागरूकता का अलख जगाया. अपनी रचनाओं के जरिये उन्होंने समाज को संदेश दिया कि बेटा-बेटी को बराबरी का दर्जा दिलाने में सरकार के साथ-साथ आम लोगों की सहभागिता भी जरूरी है.

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल