ठळक मुद्देचंडीगढ़ विश्वविद्यालय के मालिक सतनाम संधु के साथ नंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है. अब देखना यह होगा कि आख़िरकार संधु और नंदी का रिश्ता क्या बयां करता है.
लखनऊः समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के हैंडल ने नंदगोपाल गुप्ता नंदी से सवाल पूछा है कि बस इतना बता दो कि उन्नाव की चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से आपका क्या संबंध है? नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने चुप्पी साध रखी है तो वहीं यूज़र्स ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के मालिक सतनाम संधु के साथ नंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है.
इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आख़िरकार ये रिश्ता क्या कहलाता है? कई यूज़र्स लिख रहे हैं कि उन्नाव में फटाफट ज़मीन अलॉटमेंट का काम हुआ. इससे पहले भी उन्नाव की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी विवादों में रही है. सतनाम संधु के बेटे पर भी कई तरह के आरोप लगे हैं. अब देखना यह होगा कि आख़िरकार संधु और नंदी का रिश्ता क्या बयां करता है.