क्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2026 21:28 IST2026-04-07T21:27:30+5:302026-04-07T21:28:14+5:30
तस्वीरों के वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आख़िरकार ये रिश्ता क्या कहलाता है? कई यूज़र्स लिख रहे हैं कि उन्नाव में फटाफट ज़मीन अलॉटमेंट का काम हुआ.

file photo
लखनऊः समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के हैंडल ने नंदगोपाल गुप्ता नंदी से सवाल पूछा है कि बस इतना बता दो कि उन्नाव की चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से आपका क्या संबंध है? नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने चुप्पी साध रखी है तो वहीं यूज़र्स ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के मालिक सतनाम संधु के साथ नंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है.
इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आख़िरकार ये रिश्ता क्या कहलाता है? कई यूज़र्स लिख रहे हैं कि उन्नाव में फटाफट ज़मीन अलॉटमेंट का काम हुआ. इससे पहले भी उन्नाव की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी विवादों में रही है. सतनाम संधु के बेटे पर भी कई तरह के आरोप लगे हैं. अब देखना यह होगा कि आख़िरकार संधु और नंदी का रिश्ता क्या बयां करता है.
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट के लाडले, अतीक के चरणों में नतमस्तक रहने वाले एवं अतीक के बिजनेस पार्टनर रहे तथा अतीक की मौत के बाद उसका करोड़ों रुपया हड़प कर जाने वाले मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सिर्फ इतना बताएं कि उन्नाव की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से इनका क्या संबंध है?
— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) April 2, 2026
खुलेंगे सारे… pic.twitter.com/NilXujPYJU