Viral Video: मिड-डे मील में चावल-दाल नहीं, गोलगप्पे! बंगाल के स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में
By संदीप दाहिमा | Updated: March 16, 2026 18:49 IST2026-03-16T18:48:29+5:302026-03-16T18:49:35+5:30
Viral Video: पश्चिम बंगाल के एक सरकारी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में बताया जा रहा है की बच्चों को मिड-डे मील की जगह गोलगप्पे (फुचका) खिलाया जा रहा है।

Viral Video: मिड-डे मील में चावल-दाल नहीं, गोलगप्पे! बंगाल के स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में
HighlightsViral Video: मिड-डे मील में चावल-दाल नहीं, गोलगप्पे! बंगाल के स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में
पश्चिम बंगाल के एक सरकारी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में बताया जा रहा है की बच्चों को मिड-डे मील की जगह गोलगप्पे (फुचका) खिलाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो भद्रकाली हाई स्कूल का बताया जा रहा है, वीडियो में बच्चे लाइन लगाए नजर आ रहे हैं और अपनी बारी आते ही प्लेट में गोलगप्पे लेते नजर आ रहे हैं। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती है, लेकिन इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।