लाइव न्यूज़ :

West Bengal Luxury Taxi: 20000 रुपये शुल्क का भुगतान कीजिए, सफेद और क्रीम रंग को छोड़कर किसी भी रंग में लक्जरी टैक्सी को रंग दीजिए, पश्चिम बंगाल सरकार ने जारी किया फरमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2023 16:54 IST

West Bengal Luxury Taxi: परिवहन विभाग के सचिव सौमित्र मोहन द्वारा 19 सितंबर को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्राधिकारी लिमोजिन सेवा प्रदान करने वाली मोटर कैब (लक्जरी टैक्सियों) को सफेद या क्रीम के अलावा किसी अन्य रंग में भी रंगने की अनुमति देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवहन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।पश्चिम बंगाल मोटर वाहन नियम, 1989 में आवश्यक संशोधन उचित समय पर किए जाएंगे।मोटर कैब को ऐसे किसी भी रंग में रंगने की अनुमति दी है जैसा आदेश में निर्दिष्ट हो।

West Bengal Luxury Taxi: पश्चिम बंगाल में लक्जरी टैक्सी के किसी भी वाहन को 20,000 रुपये के शुल्क का भुगतान कर उसे सफेद व क्रीम रंग को छोड़कर अन्य किसी भी रंग में रंगने की अनुमति दी जाएगी। परिवहन विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।

 

परिवहन विभाग के सचिव सौमित्र मोहन द्वारा 19 सितंबर को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्राधिकारी लिमोजिन सेवा प्रदान करने वाली मोटर कैब (लक्जरी टैक्सियों) को सफेद या क्रीम के अलावा किसी अन्य रंग में भी रंगने की अनुमति देंगे, जिसके लिए इच्छुक सेवा प्रदाता से प्रत्येक वाहन के वास्ते आवेदन शुल्क के रूप में 20,000 रुपये की राशि ली जाएगी।

इसमें कहा गया है कि पश्चिम बंगाल मोटर वाहन नियम, 1989 में आवश्यक संशोधन उचित समय पर किए जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार, विभाग को समस्त पश्चिम बंगाल लक्जरी टैक्सी परमिट वाले वाहनों को सफेद या क्रीम के अलावा किसी अन्य रंग में रंगने की अनुमति देने के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे थे।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘पश्चिम बंगाल मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 270 (2) के अनुसार, राज्य परिवहन विभाग आदेश के माध्यम से लिमोजिन सेवा प्रदान करने वाली किसी भी मोटर कैब को ऐसे रंग में रंगने की अनुमति दे सकता है जैसा आदेश में निर्दिष्ट हो।’’ इसमें कहा गया है कि मामले पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, सरकार ने लिमोजिन सेवा प्रदान करने वाली मोटर कैब को ऐसे किसी भी रंग में रंगने की अनुमति दी है जैसा आदेश में निर्दिष्ट हो।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल