लाइव न्यूज़ :

Weather Update cold wave: दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, शख्स ने खुद को गर्म रखने के लिए मोटरसाइकिल में आग लगाई, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2024 11:51 IST

Weather Update cold wave: वीडियो में किशन कुमार जीसी ब्लॉक की एक गली में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाते हुए दिख रहा है। वीडियो में कुमार कुछ देर के लिए जलते हुए दोपहिया वाहन के सामने खड़ा हुआ भी दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार देर रात तीन बजे कुमार ने हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को माचिस से आग लगा दी।पड़ोसी अपने घर से बाहर आए और पुलिस को सूचना दी।सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुमार की पहचान की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Weather Update cold wave: दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच पुल प्रह्लादपुर इलाके में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने खुद को गर्म रखने के लिए कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल में आग लगा ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर प्रसारित ढाई मिनट के वीडियो में किशन कुमार जीसी ब्लॉक की एक गली में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाते हुए दिख रहा है। वीडियो में कुमार कुछ देर के लिए जलते हुए दोपहिया वाहन के सामने खड़ा हुआ भी दिख रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,''बुधवार देर रात तीन बजे कुमार ने हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को माचिस से आग लगा दी।''

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल में आग लगी देखने के बाद उसके मालिक और एक अन्य पड़ोसी अपने घर से बाहर आए और पुलिस को सूचना दी। अधिकारी ने कहा,''हमें तड़के चार बजकर 37 मिनट पर फोन आया। अग्निशमन विभाग की मदद से आग बुझा ली गई लेकिन मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।''

पुलिस ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुमार की पहचान की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने मोटरसाइकिल में आग लगा दी क्योंकि उसे ठंड लग रही थी। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्लीमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल