लाइव न्यूज़ :

'अब देखना है कि मोदी व शाह इस जहरीले विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं?', हरियाणा बीजेपी MLA की 'धमकी' के बाद घिरी पार्टी

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 25, 2019 11:53 IST

नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लेकर पिछले कुछ दिनों से देश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए। इसमें से कुछ प्रदर्शन हिंसक भी हुए।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यह भी सुना जा सकता है कि बीजेपी विधायक ने अपने भाषण में मुस्लिमों पर भी निशाना साधा है। लीला राम गुर्जर ने कहा है कि संशोधित नागरिकता कानून का पीएम नरेंद्र मोदी की पहल है। 

हरियाणा के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक लीला राम गुर्जर कहते हुए दिख रहे हैं, ''आज यह जवाहरलाल नेहरू का हिंदुस्तान नहीं है। आज यह महात्मा गांधी वाला हिंदुस्तान नहीं है। आज यह हिंदुस्तान है नरेंद्र मोदी और अमित शाह का है। अगर इशारा हो गया न तो एक घंटे में सफाया कर देंगे।' 'कैथल के विधायक लीला राम गुर्जर संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कथित धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

आप नेता संजय सिंह ने लिखा है, देश की निष्पक्ष मीडिया से मन का सवाल:क्या आपको इस भाजपा विधायक के बयान में संप्रदायिकता की बू नजर नही आती?

लेखक मोहम्मद इमरान प्रतापगढ़ी ने वीडियो को शेयर कर लिखा, ''ये महोदय कैथल से बीजेपी के विधायक हैं, बस ज़रा NRC जागरूकता कार्यक्रम में इनका दिया गया भाषण सुनिए। नरेंद्र मोदी जी क्या ये जो बोल रहे हैं आप इनसे सहमत हैं अगर नहीं तो क्या इन पर कानूनी कार्रवाई के लिये अपनी सरकार को निर्देशित करेंगे?? बीजेपी विधायक के इस बयान के बाद ट्विटर पर पार्टी की जमकर आलोचना हो रही है। एक यूजर ने लिखा है, ''अब देखना है कि पीएम मोदी और अमित शाह अपने इस जहरीले विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं?''

पत्रकार गार्गी रावत ने इस वीडियो को शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा है।

एक यूजर ने लिखा है कि विधायक जी ये आपकी गलतफहमी है कि ये पीएम मोदी और अमित शाह का भारत है।

देखें प्रतिक्रियाएं

यहां देखें बीजेपी विधायक लीला राम गुर्जर का पूरा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यह भी सुना जा सकता है कि बीजेपी विधायक ने अपने भाषण में मुस्लिमों पर भी निशाना साधा है। लीला राम गुर्जर ने कहा है कि अगर मुस्लिम सोचते हैं कि उन्हें देश से निकालने के लिए यह षड्यंत्र है तो ऐसा उस कानून में कुछ भी नहीं है, लेकिन जिन्होंने अवैध तरीके से देश में प्रवेश किया है, उन्हें निश्चित तौर पर जाना होगा। लीला राम गुर्जर ने कहा है कि संशोधित नागरिकता कानून का पीएम नरेंद्र मोदी की पहल है। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहवायरल वीडियोहरियाणाजवाहरलाल नेहरूमहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी