वीडियो: देखें चाय की दुकान में लोगों को पकोड़े बांटते नजर आईं सीएम ममता बनर्जी
By रुस्तम राणा | Updated: November 15, 2022 17:56 IST2022-11-15T17:49:20+5:302022-11-15T17:56:46+5:30
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, झाड़ग्राम में मुख्यमंत्री ने एक चाय दुकान में अपना काफिला रोका। जिसके बाद वे उस चाय की दुकान में लोगों को पकोड़ते बांटती हुई नजर आईं।

वीडियो: देखें चाय की दुकान में लोगों को पकोड़े बांटते नजर आईं सीएम ममता बनर्जी
झाड़ग्राम: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को झाड़ग्राम में लोगों को पकोड़े बांटती हुई दिखाई दीं। लोगों को पकोड़े बांटते हुए उनका वीडियो भी सोशल मीडिया में देखा जा सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, झाड़ग्राम में मुख्यमंत्री ने एक चाय दुकान में अपना काफिला रोका। जिसके बाद वे उस चाय की दुकान में लोगों को पकोड़े बांटती हुई नजर आईं।
यहां सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर केंद्र ने राज्य का बकाया नहीं चुकाया तो उसे (पश्चिम बंगाल) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान रोकना पड़ सकता है। आदिवासी बहुल झाड़ग्राम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि केंद्र को या तो राज्यों का बकाया चुकाना चाहिए या सत्ता छोड़ देनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने केंद्र पर मनरेगा की राशि जारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए आदिवासियों से इसका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘अपने वित्तीय बकाया के भुगतान के लिए क्या हमे केंद्र के सामने भीख मांगनी पड़ेगी। वे मनरेगा का कोष जारी नहीं कर रहे हैं। अगर भाजपा सरकार हमारे बकाया का भुगतान नहीं करती तो उसे सत्ता छोड़नी होगी।’’
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee stopped her convoy at a roadside tea stall and started serving pakoda to the people, in Jhargram. pic.twitter.com/2b3NKhXj5q
— ANI (@ANI) November 15, 2022
(इनपुट एजेंसी के साथ)