लाइव न्यूज़ :

इटली: रातोंरात वेनिस के मशहूर ग्रैंड कैनाल का पानी हुआ हरा, नजारा देख हैरान हुए स्थानीय लोग, जांच में जुटी पुल‍िस

By आजाद खान | Updated: May 29, 2023 12:22 IST

वेनिस शहर के मशहूर ग्रैंड कैनाल के एक हिस्से के हरा होने से स्थानीय लोगों में काफी हैरानी है। ऐसे में इसे लेकर लोग तरह-तरह के अटकलें भी लगा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइटली के वेनिस के मशहूर ग्रैंड कैनाल में एक अजीब नजारा देखने को मिला है। इस कैनाल का पानी रातोंरात हरा हो गया है जिसे देख स्थानीय काफी हैरान भी है। ऐसे में यह अचानक हरा कैसे हो गया, इसकी अभी जांच की जा रही है।

रोम:  इटली के वेनिस के चर्चित ग्रांड कैनाल (Grand Canal Venice) को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। ग्रांड कैनाल के एक हिस्से का पानी अचानक फ्लोरोसेंट यानी हरे रंग (Fluorescent colors) का हो गया है जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसकी जानकारी नेटो के क्षेत्रीय अध्यक्ष लुका जिया ने भी ट्वीट कर दी है। 

यही नहीं रियाल्टो ब्रिज के पास रहने वाले कुछ स्थानीय लोगों ने भी इसकी जानकारी दी है जिसके बाद अधिकारियों द्वारा एक आपात बैठक बुलाई गई है। ऐसे में पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है और पानी के सैंपल लिए गए हैं। इस कैनाल के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, वेनिस की ग्रांड कैनाल का एक हिस्सा अचानक हरा हो गया है जिसे लेकर लोगों में काफी हैरानी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि अचानक इस कैनाल का रंग ऐसा क्यों हो गया है और इसे लेकर जांच जारी है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने कैनाल के पानी का सैंपल लिया है और उसे जांच के लिए भेजा है। 

घटना को लेकर लगा रहे है लोग अटकलें

बता दें कि जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर सामने आया है लोग इसे लेकर तरह-तरह के अटकलें लगाने लगे है। कुछ लोगों का यह कहना है कि यह घटना पर्यावरणवादियों द्वारा विरोध के तौर पर डाय छोड़ने का कारण भी हो सकता है तो वहीं कुछ लोग इसे इटली के वेनिस शहर में होने वाली नौका दौड़-वोगालोंगा नौकादौड़ से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। 

उधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि इससे जुड़ी कोई जानकारी मिल पाए। हालांकि अभी तक इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया है और इसकी जांच अभी भी जारी है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोइटलीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो