SHOCKING: खूंखार मगरमच्छ के हमले में महिला की मौत, जबड़े में दबाकर नदी के दूसरे किनारे ले गया
By संदीप दाहिमा | Updated: July 12, 2025 19:27 IST2025-07-12T19:27:27+5:302025-07-12T19:27:39+5:30
Woman killed by Crocodile Attack: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से दर्दनाक घटना का वीडियो सामने आया है, यहां मगरमच्छ ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया।

SHOCKING: खूंखार मगरमच्छ के हमले में महिला की मौत, जबड़े में दबाकर नदी के दूसरे किनारे ले गया
Woman killed by Crocodile Attack: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से दर्दनाक घटना का वीडियो सामने आया है, यहां मगरमच्छ ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है की महिला नदी किनारे गई थी और वहां मगरमच्छ ने घात लगाकर महिला पर हमला कर दिया और महिला को पानी में घसीटकर ले गया। सूचना मिलने पर वन विभाग और एसडीआरएफ टीम ने महिला का शव नदी से बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक खौफनाक घटना सामने आयी है जहाँ महिला को मगरमच्छ पानी में खींच कर ले गया. महिला नदी के घाट पर नहाने गयी थी. लोग मगरमच्छ को मारते रहे पत्थर. मगरमच्छ महिला को पानी के अंदर खींच कर ले गया और महिला की जान नहीं बच पाई ...#MadhyaPradesh… pic.twitter.com/XX5q8aDbpF
— Nedrick News (@nedricknews) July 12, 2025