लाइव न्यूज़ :

Woman Delivers Baby Ambala Station: महिला ने स्टेशन पर ही बच्ची को दिया जन्म, पति के साथ जम्मू से यूपी जा रही थी, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2025 06:15 IST

Woman Delivers Baby at Ambala Station: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के निर्धारित ठहराव के बाद एएसआई हंस राज, महिला कांस्टेबल ज्योति के साथ कोच में चढ़ गए।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला अपने पति के साथ जम्मू से उत्तर प्रदेश जा रही थी।एएसआई हंस राज, स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थे।कोच में सवार एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है।

Woman Delivers Baby at Ambala Station: ट्रेन में सफर के दौरान प्रसव पीड़ा होने के बाद एक महिला ने अंबाला रेलवे स्टेशन पर बच्ची को जन्म दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। महिला शुक्रवार रात जम्मू तवी से कानपुर जा रही एक ट्रेन में सवार थी, तभी उसे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जब ट्रेन अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो रेलवे पुलिस के जवानों ने चिकित्सकों की एक टीम की मदद से तुरंत हस्तक्षेप करके महिला और उसके नवजात शिशु को बचा लिया। महिला अपने पति के साथ जम्मू से उत्तर प्रदेश जा रही थी।

रेलवे पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) हंस राज, स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थे। एक यात्री ने उन्हें सूचना दी कि जम्मू-कानपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। यहां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के निर्धारित ठहराव के बाद एएसआई हंस राज, महिला कांस्टेबल ज्योति के साथ कोच में चढ़ गए।

उन्होंने पाया कि महिला को तेज प्रसव पीड़ा हो रही है और उसकी हालत बिगड़ रही है, जिसके बाद आपातकालीन हेल्पलाइन '112' पर फोन किया गया। महिला और उसके पति को अंबाला छावनी स्टेशन पर उतारा गया और एक महिला कांस्टेबल ने उनकी सहायता की। अस्पताल से एक डॉक्टर भी वहां पहुंच गए थे।

इसके बाद, चिकित्सकों और महिला पुलिसकर्मियों की देखरेख में महिला ने स्टेशन पर ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद मां और नवजात को एम्बुलेंस से अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें आगे के इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मां और बच्चे की हालत स्थिर है।

टॅग्स :हरियाणाJammuउत्तर प्रदेशRailway Police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल