WATCH VIDEO: स्टंट दिखाने के दौरान सांप को मुंह में डाला, तभी कोबरा ने फुफकारा और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2024 14:14 IST2024-09-07T14:13:02+5:302024-09-07T14:14:16+5:30

WATCH VIDEO: पुलिस ने बताया कि कामारेड्डी जिले में सांप पकड़ने वाले युवक ने करतब दिखाने के दौरान सांप को अपने मुंह में डाल लिया।

WATCH VIDEO While performing stunt he put snake in mouth then cobra hissed dead record reel telangana police | WATCH VIDEO: स्टंट दिखाने के दौरान सांप को मुंह में डाला, तभी कोबरा ने फुफकारा और...

सांकेतिक फोटो

Highlightsसांप के काटने से मृत्यु हो गई।पुलिस ने जानकारी दी। करतब (स्टंट) दिखाते हुए वीडियो बना रहा था।

हैदराबाद:तेलंगाना में सांप के साथ करतब दिखाने वाले युवक की उसी सांप के डसने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब युवक सांप के साथ करतब (स्टंट) दिखाते हुए वीडियो बना रहा था। पुलिस ने बताया कि कामारेड्डी जिले में सांप पकड़ने वाले युवक ने करतब दिखाने के दौरान सांप को अपने मुंह में डाल लिया। पुलिस ने बताया कि सांप के काटने से उसकी मृत्यु हो गई।

झारखंड में तीन बच्चों की सांप के डसने से मौत

झारखंड के गढ़वा जिले के एक गांव में हाथियों के हमले के डर से एक साथ सो रहे तीन बच्चों की सांप के डसने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा गढ़वा के चिनिया पुलिस थाने के अंतर्गत चपकली गांव में हुआ।

उन्होंने बताया कि नवानगर टोला में रह रहे एक परिवार के करीब 8 से 10 बच्चे हाथियों के हमले से डर के कारण बृहस्पतिवार रात एक साथ घर के फर्श पर सो रहे थे तभी एक सांप वहां घुस आया और उसने तीन बच्चों को डस लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

Web Title: WATCH VIDEO While performing stunt he put snake in mouth then cobra hissed dead record reel telangana police

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे