WATCH: घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के द्वार पर पहुंचे दूल्हा प्रदीप जाट?, घोड़ी पर ही आया अटैक और, वीडियो वायरल
By मुकेश मिश्रा | Updated: February 15, 2025 21:55 IST2025-02-15T21:54:29+5:302025-02-15T21:55:30+5:30
Sheopur MP: जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयल ने बताया कि परिवार के सदस्य प्रदीप को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

file photo
Sheopur MP: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बारात लेकर पहुंचा 26 वर्षीय दूल्हा घोड़ी से गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गयी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात को हुई और शनिवार को सोशल मीडिया पर दूल्हे के अंतिम क्षणों का एक वीडियो सामने आया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप जाट के रूप में हुई है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरबी गोयल ने बताया कि परिवार के सदस्य प्रदीप को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि सूंसवाड़ा गांव के रहने वाले प्रदीप की मौत संभवतः दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
श्योपुर: मध्य प्रदेश में NSUI के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप जाट, जिन्हें टोनी के नाम से भी जाना जाता था, का शादी के दिन ही निधन हो गया। घोड़ी पर सवार होकर जैसे ही वो दुल्हन के द्वार पर पहुंचे और उन्हें घोड़ी पर ही अटैक आ गया। इसके बाद मौत आ गई है। यह घटना शनिवार को हुई और उनका… pic.twitter.com/SKJvWMJvfv
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) February 15, 2025
मध्यप्रदेश के श्योपुर में NSUI के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप जाट का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी शादी के कुछ मिनट पहले ही यह घटना घटी। प्रदीप दुल्हन के दरवाजे पर थे जब हार्ट अटैक आया। युवकों को अस्पताल ले जाया गया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। शादी की खुशी शोक में बदल गई। pic.twitter.com/oyVU6vAqAl— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) February 15, 2025
वीडियो में पारंपरिक पोशाक पहने प्रदीप को घोड़ी पर सवार होकर स्टेज की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में प्रदीप को धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए और बेहोश होते हुए देखा गया। एक रिश्तेदार उसे घोड़ी से उतारने की कोशिश करते हैं, लेकिन प्रदीप घोड़ी से गिर पड़ते हैं।
#क्षण_भंगुर_जीवन
— Dr.Rakesh Pathak डॉ. राकेश पाठक راکیش (@DrRakeshPathak7) February 15, 2025
मप्र के श्योपुर में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह जाट (टोनी) की कल शादी थी।
प्रदीप बारात लेकर विवाह स्थल पहुंचे तो द्वाराचार के समय घोड़ी से नीचे भी नहीं उतर पाये, घोड़ी पर बैठे-बैठे ही उनकी मौत हो गई।
समझा जाता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।… pic.twitter.com/ssPgOmDFrM