भगवा रंग?, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा और पीएम मोदी के कपड़ों पर टिप्पणी, देखिए क्या पहना है?, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 26, 2026 11:24 IST2026-02-26T11:08:17+5:302026-02-26T11:24:41+5:30

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हल्के-फुल्के अंदाज में इजरायली प्रथम महिला और प्रधानमंत्री मोदी के एक जैसे भगवा रंग के कपड़ों पर टिप्पणी की।

watch PM narendra Modi Saffron Moment With Benjamin Netanyahu Wife Sara Goes Viral During Israel Visit see VIDEO | भगवा रंग?, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा और पीएम मोदी के कपड़ों पर टिप्पणी, देखिए क्या पहना है?, वीडियो

photo-lokmat

Highlightsबुधवार को अपने दो दिवसीय इजरायल दौरे के लिए तेल अवीव पहुंचे।नेताओं के बीच सबसे अधिक सक्रिय डिजिटल मंच में से एक बन गया है।प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे।

तेल अवीव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल दौरे पर हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘इंस्टाग्राम’ पर 10 करोड़ फॉलोअर हो गए हैं और इसके साथ ही इस सोशल मीडिया मंच पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह विश्व के पहले नेता बन गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे और पिछले एक दशक में उनका अकाउंट वैश्विक नेताओं के बीच सबसे अधिक सक्रिय डिजिटल मंच में से एक बन गया है। बुधवार को अपने दो दिवसीय इजरायल दौरे के लिए तेल अवीव पहुंचे।

हवाई अड्डे पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा के बीच एक खुशनुमा "भगवा रंग का क्षण" देखने को मिला। औपचारिक बातचीत के दौरान, नेतन्याहू ने हल्के-फुल्के अंदाज में इजरायली प्रथम महिला और प्रधानमंत्री मोदी के एक जैसे भगवा रंग के कपड़ों पर टिप्पणी की।

बातचीत के दौरान, नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी से कहा, "देखिए उन्होंने क्या पहना है?" टिप्पणी सारा नेतन्याहू के नारंगी रंग के पहनावे के संदर्भ में थी।प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पहने गए भगवा रंग के पॉकेट स्क्वायर से काफी मिलता-जुलता था। भारत में इजरायली राजदूत रूवेन अजार भी प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने वालों में मौजूद थे। 

Web Title: watch PM narendra Modi Saffron Moment With Benjamin Netanyahu Wife Sara Goes Viral During Israel Visit see VIDEO

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे