लाइव न्यूज़ :

Watch: रायबरेली एम्स में मरीज की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल के चार बाउंसरों ने लात-घूसों से किया वार; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: April 3, 2024 09:52 IST

Viral Video: रायबरेली एम्स अस्पताल में मरीज की बेरहमी से पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App

Viral Video: उत्तर प्रदेश के रायबरेली के एम्स अस्पताल से बेहद हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो ने यूजर्स के मन में आक्रोश पैदा कर दिया है और लोग वीडियो में दिख रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। दरअसल, रायबरेली के एम्स अस्पताल में एक मरीज की जमकर पिटाई की गई जिसका वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने बना लिया।

देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और पीड़ित मरीज के समर्थन में लोग खड़े हो गए। वीडियो में एक शख्स जिसे मरीज बताया जा रहा है उसे अस्पताल के चार गार्ड बुरी तरह पीट रहे हैं। येचारों गार्डों मरीज को लातों और मुक्कों से मार रहे हैं उसे जमीन पर लताड़ कर मारा जा रहा है।

भयावह वीडियो में मरीज रहम की गुहार लगा रहा है लेकिन कोई उसकी बात सुनने वाला नहीं है। लगातार मरीज पर चारों गार्ड हमला कर रहे हैं। हालांकि, यह खुलासा नहीं हो पाया है कि वीडियो कब और किस दिन का है। वहीं, पीड़ित मरीज को गार्डों ने क्यों मारा इसका भी खुलासा वीडियो में नहीं किया गया है।

यूपी पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद मारने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेजी से उठने लगी। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट्स किया और अपना गुस्सा जाहिर किया। वीडियो के इस कदर वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को भी इसकी सूचना मिली। यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट लिया। पोस्ट में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बता दें कि रायबरेली पुलिस ने त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भदोखर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक को गहन जांच करने और उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया।

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजबउत्तर प्रदेशएम्सरायबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी