लाइव न्यूज़ :

31 लाख रुपये लौटाए, नहीं चाहिए दहेज, हमें दुल्हन अदिति सिंह को ले जाना?, दूल्हे अवधेश सिंह ने समारोह का सबसे यादगार पल बनाया, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2025 21:46 IST

Muzaffarnagar: सुखपाल ने नातिन की शादी के लिए ये पैसे रखे हुए थे। लेकिन जैसे ही थाल सामने आई, अवधेश रुक गए। फिर, हाथ जोड़कर और धीरे से झुककर उन्होंने उसे पीछे सरका दिया।

Open in App
ठळक मुद्देMuzaffarnagar: अदिति के परिवार खासकर नाना सुखपाल सिंह के लिए यह एक भावनात्मक पल था।Muzaffarnagar: अदिति कोविड-19 महामारी के दौरान अपने पिता की मृत्यु के बाद से नाना के पास रह रही थीं। Muzaffarnagar: अवधेश के प्रति सम्मान दिखाते हुए तालियां बजानी शुरू कर दीं।

Muzaffarnagar:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दूल्हे ने दुल्हन के परिवार की तरफ से दिए गए 31 लाख रुपये लेने से इनकार करके एक मिसाल कायम की। एक हफ्ते पहले अवधेश सिंह (26) और अदिति सिंह (24) की यहां बुढ़ाना तहसील के शाहबुद्दीनपुर गांव में शादी हुई। इस दौरान लड़की वालों ने अवधेश को एक थाल में रखकर 31 लाख रुपये दिए, जिन्हें लेने से उन्होंने इंकार कर दिया। इतनी बड़ी रकम लेने से इनकार करने के बाद अवधेश लोगों की निगाहों में आ गये और दोनों पक्षों ने तालियां बजाकर उनकी तारीफ की।

अदिति के परिवार, खासकर उनके नाना सुखपाल सिंह के लिए यह एक भावनात्मक पल था। अदिति कोविड-19 महामारी के दौरान अपने पिता की मृत्यु के बाद से नाना के पास रह रही थीं। सुखपाल ने अपनी नातिन की शादी के लिए ये पैसे रखे हुए थे। लेकिन जैसे ही थाल सामने आई, अवधेश रुक गए। फिर, हाथ जोड़कर और धीरे से झुककर उन्होंने उसे पीछे सरका दिया।

उन्होंने कहा, "मुझे इसे लेने का कोई हक नहीं है। यह उनके (दुल्हन) नानाजी की मेहनत की कमाई है।" अवधेश ने कहा, "हम दहेज प्रथा के खिलाफ हैं।" इसके बाद थोड़ी देर के लिए आंगन में सन्नाटा छा गया लेकिन फिर मेहमानों ने अवधेश के प्रति सम्मान दिखाते हुए तालियां बजानी शुरू कर दीं।

दूल्हे की तरफ से एक बुजुर्ग, ठाकुर नरेंद्र सिंह ने बाद में बताया कि परिवार ने अदिति के रिश्तेदारों को पहले ही बता दिया था कि वे शगुन के तौर पर सिर्फ एक रुपया लेंगे। उन्होंने कहा, "हमें गर्व है कि तब भी, दुल्हन के परिवार ने 31 लाख रुपये का इंतजाम किया और दूल्हे को देने की पेशकश की, लेकिन अवधेश अपनी बात पर अड़े रहे। हमें उन पर गर्व है।" यह पल शादी समारोह का सबसे यादगार पल बन गया। हर कोई दूल्हे की तारीफ करते नहीं थक रहा था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशPoliceउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video