VIDEO: खूंखार तेंदुए से भिड़ गया युवक, भयंकर लड़ाई का वीडियो वायरल
By संदीप दाहिमा | Updated: June 25, 2025 19:00 IST2025-06-25T18:51:53+5:302025-06-25T19:00:31+5:30
Man vs Leopard Fight: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें एक शख्स खूंखार तेंदुए से भिड़ जाता है।

VIDEO: खूंखार तेंदुए से भिड़ गया युवक, भयंकर लड़ाई का वीडियो वायरल
Man vs Leopard Fight:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें एक शख्स खूंखार तेंदुए से भिड़ जाता है। ये नजारा देख लोग हैरान रह जाते हैं और शख्स को बचाने के लिए ईंट और पत्थर मारने लगते हैं। ये घटना धौरहरा तहसील क्षेत्र के ईंट-भट्टे की बताई जा रही है। काफी देर तक शख्स तेंदुए से लड़ता रहता है और मौका पाते ही भागने की कोशिश करता है। मगर घायल तेंदुआ फिर शख्स को पकड़ने की कोशिश करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तेंदुआ वहां से भाग जाता है और घायल युवक को अस्पताल ले जाया जाता है।
धौरहरा के ग्राम बबुरी स्थित ईंटें के भट्ठे पर एक तेंदुए से मुकाबला करते जो मजदूर घायल हुआ है उसके अच्छे से अच्छे इलाज-उपचार की व्यवस्था की जाए।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 24, 2025
भाजपा राज में वनों को लूटने के लिए लगातार बढ़ता हुआ, जो बेतहाशा अतिक्रमण किया जा रहा है, उसकी वजह से ही जंगली जानवर बस्तियों में आने… pic.twitter.com/FeRU61h2E2